Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Forest Officials Block Lion's Path With Bikes in Gir Shocking Video Goes Viral

'जंगल के राजा की निकल गई हेकड़ी'...दो बाइकों के दम पर वनकर्मियों ने रोक दिया शेर का रास्ता, वीडियो वायरल

Mon, 16 Nov 2026 03:20 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 16 Nov 2026 03:20 PM IST
सार

Viral Video: गुजरात के गिर नेशनल पार्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वन विभाग के कर्मचारी मोटरसाइकिलों से एक विशाल नर शेर का रास्ता रोकते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि शेर दूसरे नर शेर के इलाके में घुसने की कोशिश कर रहा था, जहां छोटे शावक मौजूद थे।
 

विज्ञापन
Forest Officials Block Lion's Path With Bikes in Gir Shocking Video Goes Viral
गिर में शेर के सामने बाइक लेकर डट गए वनकर्मी - फोटो : एक्स@gaurravbhrdwj

विस्तार

गुजरात का गिर नेशनल पार्क अपने बब्बर शेरों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां शेरों को खुले जंगल में घूमते और अपनी शाही चाल चलते देखना आम बात है। लेकिन क्या आपने कभी किसी शेर के सामने मोटरसाइकिल लेकर लोगों को रास्ता रोकते देखा है? इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वन विभाग के कुछ कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर एक विशाल नर शेर को आगे बढ़ने से रोकते नजर आ रहे हैं। इस नजारे को देखकर लोग भी हैरान हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
26 सेकंड के इस वीडियो में धूल भरी कच्ची सड़क पर एक विशाल बब्बर शेर चलता दिखाई देता है। इसी दौरान उसके पास से एक बाइक सवार गुजरता है। आगे कुछ दूरी पर चार से पांच मोटरसाइकिलों पर वनकर्मी नजर आते हैं। ये कर्मचारी अपनी बाइकों को शेर के आगे आड़ा करके उसका रास्ता रोकने की कोशिश करते हैं। हैरानी की बात यह है कि उनके पास न तो कोई पिंजरा है और न ही कोई बड़ा सुरक्षा घेरा। वे सिर्फ अपनी मोटरसाइकिलों के सहारे शेर को आगे बढ़ने से रोक रहे हैं। वीडियो में एक ऐसा पल भी आता है, जब शेर झाड़ियों से निकलकर एक बाइक सवार के बेहद करीब पहुंच जाता है। हालांकि, वह न तो हमला करता है और न ही घबरा के भागता है। वह आराम से बाइक के बगल से निकल जाता है। यह पूरा नजारा कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर क्यों शेर का रास्ता रोक रहे थे वनकर्मी?
जानकारी के मुताबिक यह नर शेर अपने इलाके से निकलकर दूसरे नर शेर के क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था। उस इलाके में पहले से ही छोटे शावक मौजूद थे। वन्य जीवों के व्यवहार के अनुसार, किसी दूसरे क्षेत्र में बाहरी नर शेर के आने से वहां मौजूद शावकों की जान को खतरा हो सकता है। कई बार वर्चस्व की लड़ाई में बाहरी नर शेर शावकों पर हमला भी कर देते हैं। इसी खतरे को देखते हुए वन कर्मियों ने शेर को दूसरे इलाके में जाने से रोकने की कोशिश की। हालांकि, जिस तरह कर्मचारी इतनी नजदीक से शेर का रास्ता रोकते नजर आ रहे हैं, उसने कई लोगों को हैरान कर दिया है।


वीडियो देखकर लोगों को हुई वनकर्मियों की चिंता
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग वनकर्मियों की हिम्मत की चर्चा कर रहे हैं तो कुछ इस तरीके पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि शेर जैसे ताकतवर जंगली जानवर के इतने करीब जाना किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता है। वहीं, वन्यजीवों के जानकारों के मुताबिक, जंगली जानवरों को इस तरह घेरना या बार-बार उनका रास्ता रोकना जोखिम भरा हो सकता है। इससे जानवर तनाव में आ सकता है और वनकर्मियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed