Viral Video: 'छी मुझे उल्टी आ रही है', दिल्ली में कूड़े का पहाड़ देख विदेशी की हालत हुई खराब, भड़के लोग
Viral Video: इस ऑस्ट्रेलियन ट्रैवलर का नाम जेडेन लैंग है। उनके वीडियो में दिखता है कि वह अपने दोस्त के साथ दिल्ली की सड़कों पर कैब से सफर कर रहे होते हैं। तभी उन्हें दूर से ही कचरे का एक विशाल ढेर नजर आता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली का गाजीपुर इलाका अपने कचरे के पहाड़ों के लिए पॉपुलर है। यह जगह राजधानी का सबसे बड़ा डंपिंग ग्राउंड है, जहां रोजाना हजारों टन कचरा डाला जाता है। यहां फैली बदबू और गंदगी इतनी भयानक है कि इस इलाके से गुजरना भी कई बार नामुमकिन जैसा लगता है। हाल ही में, भारत घूमने आए एक ऑस्ट्रेलियाई ट्रैवल व्लॉगर ने इस जगह का दौरा किया और वहां का अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया। उनके इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया और तमाम लोगों को चौंका दिया। वीडियो के वायरल होते ही इस पर बहस छिड़ गई कि क्या वाकई पर्यटकों को भारत का ऐसा चेहरा दिखाना चाहिए? तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस ऑस्ट्रेलियन ट्रैवलर का नाम जेडेन लैंग है। उनके वीडियो में दिखता है कि वह अपने दोस्त के साथ दिल्ली की सड़कों पर कैब से सफर कर रहे होते हैं। तभी उन्हें दूर से ही कचरे का एक विशाल ढेर नजर आता है। जिज्ञासा में वे कैब रुकवाते हैं और जैसे ही कार की खिड़की खोलते हैं, बदबू इतनी तेज होती है कि सांस लेना मुश्किल हो जाता है। कार से बाहर निकलने पर हालत और खराब हो जाती है। जेडेन कहते हैं, “यहां से जल्दी उबर बुलाओ, मुझे उल्टी आने वाली है।” उनका दोस्त बदबू से बचने के लिए अपनी नाक पर टी-शर्ट लपेट लेता है और बताता है कि वहां खड़े रहना भी मुश्किल हो रहा है क्योंकि बदबू से सिर दर्द शुरू हो गया है।
View this post on Instagram
जेडन ने सुनाई आपबीती
इसके बाद दोनों एक लोकल व्यक्ति की बाइक से पास के मछली बाजार की तरफ जाते हैं, लेकिन वहां पहुंचते ही और गंदगी देखकर घबराकर भाग खड़े होते हैं। इसके बाद वे 500 रुपये देकर एक ऑटो लेकर पुरानी दिल्ली जाने के लिए निकल जाते हैं। जेडेन ने इस अनुभव को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @adentysonlaing पर शेयर किया, जहां इसे अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, “दिल्ली में इससे बुरी जगह नहीं मिली क्या घूमने के लिए?” एक और यूजर ने तंज कसा, “अब हमारा कूड़े का पहाड़ भी टूरिस्ट अट्रैक्शन बन गया है।” वहीं कुछ लोग नाराज भी दिखे और बोले, “पता नहीं क्यों विदेशियों को भारत की सबसे गंदी जगहें ही दिखानी पसंद हैं? भारत में बहुत खूबसूरत जगहें भी हैं, उन्हें भी देखना चाहिए।”