फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Foreign women were sitting in swim suits by the pool side boy was recording Video goes Viral

Viral Video: पूल साइड स्विम सूट में बैठी थीं विदेशी महिलाएं, होटल की खिड़की से लड़का छुपकर कर रहा था रिकॉर्ड

Thu, 19 Jun 2025 10:40 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 19 Jun 2025 10:40 AM IST
सार

Viral Video: रोरी और सेज नाम की इन बहनों ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज @roryandsageofficial पर पोस्ट किया है, जिसके 16 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। यह वीडियो करीब एक सप्ताह पहले अपलोड किया गया था। वीडियो में कैमरा होटल की एक खिड़की की तरफ जूम करता है।

विज्ञापन
Foreign women were sitting in swim suits by the pool side boy was recording Video goes Viral
महिला ने वीडियो साझा कर किया कटाक्ष - फोटो : इंस्टाग्राम @roryandsageofficial

विस्तार

भारत घूमने आईं दो अमेरिकी बहनों ने गुरुग्राम के एक होटल में अपने साथ हुई एक चिंताजनक घटना को लेकर सोशल मीडिया पर आवाज उठाई है। उनका कहना है कि जब वे होटल के स्विमिंग पूल के पास धूप ले रही थीं, उसी दौरान एक व्यक्ति ने होटल की खिड़की से चोरी-छिपे उनका वीडियो बना लिया। यह पूरी घटना उन्होंने एक इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए साझा की, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
रोरी और सेज नाम की इन बहनों ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज @roryandsageofficial पर पोस्ट किया है, जिसके 16 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। यह वीडियो करीब एक सप्ताह पहले अपलोड किया गया था। वीडियो में कैमरा होटल की एक खिड़की की तरफ जूम करता है, जहां एक शख्स खड़ा होकर मोबाइल फोन से उन्हें रिकॉर्ड करता दिख रहा है। वीडियो में बहनें साफ तौर पर अनकंफर्टेबल नजर आती हैं। वे बताती हैं कि जब वे आराम कर रही थीं, तभी उन्होंने नोटिस किया कि एक व्यक्ति लगातार उनकी ओर देख रहा है और उन्हें रिकॉर्ड कर रहा है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Rory And Sage World Class™ ✈️ (@roryandsageofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन



महिला ने वीडियो साझा कर किया कटाक्ष
इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “शायद अब हमें कोई नया शौक खोजना होगा। अगर आप एक महिला हैं और भारत आने की सोच रही हैं तो मैं बिना पुरुष साथी के यात्रा करने की सलाह नहीं दूंगी। आप चाहे पूरे कपड़े पहने हों या स्विमवियर में हों, भारत में इस तरह का व्यवहार आम है।”


लोगों ने वीडियो पर दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो पोस्ट करते ही यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं। कई भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने घटना के लिए माफी मांगी और समर्थन जताया। एक व्यक्ति ने कमेंट किया, "मैं भारत से हूं और मुझे सच में इस घटना के लिए बहुत खेद है।" एक और यूजर ने लिखा, "हां, यह सच है कि यहां ऐसी हरकतें आम हैं, खासकर उम्रदराज लोग अक्सर ऐसा करते हैं।" कुछ लोगों ने बहनों को उचित कदम उठाने की सलाह भी दी। एक यूजर ने सुझाव दिया, “इस घटना को होटल मैनेजमेंट के सीनियर मैनेजमेंट तक पहुंचाएं, सिर्फ फ्रंट डेस्क पर न रुकें। अगर होटल कोई कार्रवाई नहीं करता तो पुलिस में रिपोर्ट करें। ऐसी घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।”

महिला सुरक्षा पर उठाती है सवाल
दूसरे यूजर्स ने यह भी बताया कि यह सिर्फ विदेशी महिलाओं की समस्या नहीं है, बल्कि स्थानीय महिलाएं भी इस तरह की असुविधा का शिकार होती हैं। एक कमेंट में लिखा गया, “हमें खेद है कि आपको असुरक्षित महसूस हुआ। हमारे समाज में लोगों को अपनी सीमाएं नहीं पता, इसी कारण कई बार ऐसे हालात बनते हैं।”







 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed