फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   First he threw money at the girl and then started abusing her the bride refused to marry him in Viral News

Viral News: पहले लड़की पर उड़ाया नोट फिर करने लगा गाली गलौज, बहनोई की इस हरकत पर दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Fri, 11 Jul 2025 03:47 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 11 Jul 2025 03:47 PM IST
सार

Viral News: पीलीभीत जनपद के बीसलपुर इलाके से एक बारात क्योलड़िया गांव पहुंची थी। बारातियों का स्वागत किया गया और जयमाल की रस्म के बाद दूल्हा-दुल्हन डीजे पर डांस करने लगे। तभी दूल्हे का बहनोई अचानक नोट निकालकर दुल्हन पर उड़ाने लगा।

विज्ञापन
First he threw money at the girl and then started abusing her the bride refused to marry him in Viral News
दुनिया में शादी की अनोखी परंपराएं - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक शादी उस वक्त बवाल में बदल गई, जब दूल्हे के जीजा की अनुचित हरकत के चलते दुल्हन ने विवाह से इंकार कर दिया। ये मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के क्योलड़िया गांव का है, जहां मंगलवार रात आई एक बरात में अचानक माहौल गरमा गया। जानकारी के अनुसार, पीलीभीत जनपद के बीसलपुर इलाके से एक बारात क्योलड़िया गांव पहुंची थी। बारातियों का स्वागत किया गया और जयमाल की रस्म के बाद दूल्हा-दुल्हन डीजे पर डांस करने लगे। तभी दूल्हे का बहनोई अचानक नोट निकालकर दुल्हन पर उड़ाने लगा। इस हरकत से दुल्हन के भाइयों को आपत्ति हुई और उन्होंने इसका विरोध किया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर
विरोध होते ही बहनोई आग-बबूला हो गया और गाली-गलौज के साथ झगड़े पर उतर आया। कुछ ही देर में स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। हालांकि, मौके पर मौजूद बुजुर्गों ने मामला शांत करा दिया और कार्यक्रम दोबारा नॉर्मल हो गया। मगर अगली सुबह फिर से तनाव की स्थिति पैदा हो गई। बुधवार को जब कन्यादान की रस्म चल रही थी, तभी आरोपी बहनोई कुछ साथियों के साथ वापस आया और इस बार उसने दुल्हन के परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, उसने फायरिंग कर दी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


बहनोई के व्यवहार को लेकर दुल्हन ने जताई नाराजगी
इस हमले में दुल्हन की मां, भाई समेत कुल पांच लोग घायल हुए। घायलों को नवाबगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। दुल्हन ने इस पूरे घटनाक्रम से आहत होकर शादी करने से साफ मना कर दिया। उसका कहना था कि जिस परिवार में महिलाओं की इज्जत और सुरक्षा का ख्याल नहीं रखा जाता, वहां वह किसी भी कीमत पर रिश्ता नहीं बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने फैसले पर टिकी रही लड़की
लड़की के परिवार ने क्योलड़िया थाने में दूल्हे के बहनोई और उसके साथियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, दूल्हा पक्ष पूरे मामले को सुलझाने की कोशिश में लगा है और रिश्ता बचाने की अपील कर रहा है, मगर दुल्हन अपने फैसले पर कायम है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस पूरी घटना की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed