{"_id":"68403808f37842ccf300a6bb","slug":"elephant-viral-video-hungry-wild-elephant-raids-grocery-store-in-thailand-for-snacks-2025-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: खाने के लिए भूखे जंगली हाथी ने मॅाल में बोल दिया धावा, फिर जो हुआ वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: खाने के लिए भूखे जंगली हाथी ने मॅाल में बोल दिया धावा, फिर जो हुआ वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश
Wed, 04 Jun 2025 05:42 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 04 Jun 2025 05:42 PM IST
सार
Elephant Viral Video: एक भूखा हाथी बेहद शांति से थाईलैंड के एक मॉल की दुकान में घुस गया और अपना मनपसंद स्नैक्स उठाकर बिना कोई नुकसान किए वहां से चला गया। यह पूरी घटना मॉल में लगे कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
खाने के लिए किराने की दुकान में घूस गया भूखा जंगली हाथी
- फोटो : Instagram/bangkokcommunityhelp
विस्तार
Elephant Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हैं और अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे हैं। आमतौर पर मॉल या दुकानों में लोगों की भीड़ नजर आती है, लेकिन इस बार एक जंगली हाथी एक शाॅपिंग सेंटर में ग्राहक बनकर पहुंच गया है। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसने लोगों को सोच में डाल दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, एक भूखा हाथी बेहद शांति से थाईलैंड के एक मॉल की दुकान में घुस गया और अपना मनपसंद स्नैक्स उठाकर बिना कोई नुकसान किए वहां से चला गया। यह पूरी घटना मॉल में लगे कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि थाईलैंड के काओ याई नेशनल पार्क के पास की यह घटना है। इस हाथी को पहले भी इलाके में कई बार देखा गया है। इसका नाम प्लाई बिआंग लेक बताया गया है। यह जंगली हाथी 23 साल का है, जो इस इलाके में अक्सर देखा जाता है, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि वह किसी स्टोर में चला गया।
विज्ञापन
Viral Video: दुल्हन को चकमा देकर खुद दूल्हे के गले में वरमाला डालने लगी आंटी जी, लड़की देखती रही ड्रामा
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे यह विशालकाय हाथी मॉल के दरवाजे से बड़े आराम से अंदर घुस जाता है। फिर वह अपनी सूंड से दुकानों की शेल्फ टटोलता है और राइस क्रैकर्स का पैकेट उठाकर चला जाता है। उसने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और न ही कोई तोड़-फोड़ की।
View this post on Instagram
A post shared by Bangkok Community Help (@bangkokcommunityhelp)
रिपोर्ट के मुताबिक, जब मॅाल में हाथी घुसा तब दुकानदार एक ग्राहक को सामान दे रहा था। जैसे ही उसने हाथी को आते देखा, दोनों डर के मारे भाग गए और पार्क अधिकारियों को इसकी सूचना दी। हालांकि, हाथी ने किसी को कोई चोट नहीं पहुंचाई, लेकिन उसका यूं मॅाल में घुसना किसी फिल्मी सीन की तरह है।
Viral Video: सांड का आतंक, बुजुर्ग आदमी को सींग से उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला, रूह कंपा देगा वीडियो
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वीडियो को शेयर किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर @bangkokcommunityhelp नाम के अकाउंट से इसे शेयर किया गया है और कैप्शन लिखा, एक हाथी आया, स्नैक्स लिया और चल दिया। इस वीडियो को लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।