फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   During the garland ceremony the groom got angry when a relative lifted the bride in his arms Video goes viral

Viral Video: जयमाला के समय रिश्तेदार ने दुल्हन को गोद में उठाया तो नाराज हो गया दूल्हा, कर दी ऐसी हरकत

Mon, 26 May 2025 09:59 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 26 May 2025 09:59 AM IST
सार

Viral Video: हाल ही में,  इसी तरह का एक दिलचस्प नजारा एक शादी में देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दूल्हा और दुल्हन जयमाला के लिए स्टेज पर खड़े दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
During the garland ceremony the groom got angry when a relative lifted the bride in his arms Video goes viral
जयमाला पर गुस्सा हुआ दूल्हा - फोटो : इंस्टाग्राम @sharma_manvi_12

विस्तार

जैसे ही शादी का सीजन आता है, उससे संबंधित कई सारे वीडियोज और रील्स हमारे फीड पर वायरल होने लगते हैं। कुछ तो इमोशनल और कुछ तो इतने ज्यादा मजेदार होते हैं कि हम उसे शेयर किए बिना नहीं रह पाते हैं। शादी का दिन हर किसी की जिंदगी में बेहद खास होता है, जिसे यादगार बनाने के लिए लोग काफी तैयारी करते हैं। इस दिन की हर रस्म, हर पल को खास बनाने की कोशिश की जाती है। भारतीय शादियों में अलग-अलग तरह के कई रीति-रिवाज निभाए जाते हैं और उन्हीं में से एक है जयमाला की रस्म। इस पल को देखने के लिए शादी में आए मेहमान भी बेहद उत्साहित रहते हैं, क्योंकि इसमें अक्सर हंसी-मजाक और हल्की-फुल्की नोकझोंक देखने को मिलती है। हालांकि, कई बार जयमाला पर की गई नटखट को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा भी हो जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में,  इसी तरह का एक दिलचस्प नजारा एक शादी में देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दूल्हा और दुल्हन जयमाला के लिए स्टेज पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही जयमाला की बारी आती है, दुल्हन का एक रिश्तेदार उसे अपनी गोद में उठा लेता है। यह देखकर दूल्हा हैरानी से पीछे मुड़कर देखता है कि शायद उसे भी कोई गोद में उठाएगा। लेकिन जब ऐसा नहीं होता तो वह चुपचाप जाकर पास रखे सोफे पर बैठ जाता है।
विज्ञापन


https://www.instagram.com/reel/DCwnte5zPlH/?igsh=MWVqdHh2YzlqdGkxNg%3D%3D
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हा हो जाता है नाराज
दूल्हे का ऐसा रिएक्शन देखकर लग रहा है कि वह थोड़ा नाराज हो गया है। दिलचस्प बात ये है कि दुल्हन को गोद में उठाने वाला व्यक्ति उसे नीचे नहीं उतारता और दुल्हन भी इस पूरे समय मुस्कुराती रहती है। वहीं, शादी में मौजूद लोग इस पूरे पल को अपने कैमरे में कैद करने में लग जाते हैं।

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर 'manvi__sharma11' नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया है, जिसे अब तक 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 7 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो पर कई मजेदार कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "पहले जयमाला तो हो जाने दो, भाई।" वहीं किसी और ने कहा, "भैया, बाद में बहुत डांट पड़ने वाली है।" एक और यूजर ने लिखा, "दुल्हन को नीचे रख दीजिए साहब, पहले शादी तो हो जाने दीजिए।"











 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed