फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Due to heavy rains the old school building suddenly collapsed you will sweat after watching the video

Viral Video: भारी बारिश के कारण अचानक भरभराकर गिरी पुरानी स्कूल की इमारत, वीडियो देख छूट जाएंगे पसीने

Tue, 05 Aug 2025 05:56 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 05 Aug 2025 05:56 PM IST
सार

Viral Video: घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला स्कूल के पास से गुजर रही है और जैसे ही वह इमारत के आगे निकलती है, पीछे से पूरी इमारत भरभराकर गिर जाती है।

विज्ञापन
Due to heavy rains the old school building suddenly collapsed you will sweat after watching the video
पुरानी स्कूल की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां लगातार हो रही बारिश के कारण एक पुरानी और जर्जर स्कूल की इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन एक महिला की जान बेहद मामूली अंतर से बची, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तो आइए बताते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला स्कूल के पास से गुजर रही है और जैसे ही वह इमारत के आगे निकलती है, पीछे से पूरी इमारत भरभराकर गिर जाती है। अगर महिला एक पल के लिए भी रुक जाती, तो वह मलबे के नीचे दब सकती थी। लोगों का कहना है कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है कि महिला सही-सलामत बच गई।
विज्ञापन


जर्जर स्कूल की इमारत अचानक ढह गई
स्थानीय निवासियों के अनुसार यह स्कूल भवन कई वर्षों से बंद पड़ा था और उसकी हालत बेहद खराब हो चुकी थी। बारिश की वजह से दीवारों में दरारें आ गई थीं और छत भी जर्जर हो चुकी थी। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन को इस इमारत की हालत को लेकर अवगत कराया था, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस घटना ने नगर निगम और प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है। जिस इमारत को पहले ही खतरनाक घोषित किया जाना चाहिए था, वह बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के यूं ही खुली पड़ी रही। इस तरह की इमारतें न केवल खतरा पैदा करती हैं, बल्कि जानमाल की हानि का बड़ा कारण बन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रशासन ने पूरे मामले की जांच का दिया आदेश
घटना के बाद प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में स्थित सभी पुरानी और जर्जर इमारतों की जांच की जाए और जहां भी जरूरत हो, उन्हें खाली कराया जाए या गिरा दिया जाए। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस घटना को चेतावनी मानते हुए प्रशासन जल्द से जल्द पुराने और खतरनाक भवनों की पहचान करें और उन पर आवश्यक कार्रवाई करे ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।


बाल-बाल बची महिला की जान
इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन महिला की बाल-बाल बची जान ने सभी को हैरान कर दिया है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इसे 'ईश्वर की कृपा' मान रहे हैं और महिला की किस्मत को सराह रहे हैं। वहीं, यह घटना प्रशासन और आम नागरिकों दोनों के लिए एक सीख है कि समय रहते जरूरी कदम उठाना कितना जरूरी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed