{"_id":"6ae1cc6f0d8e1de8dc00d9e6","slug":"dtc-bus-viral-video-children-trigger-fire-extinguisher-bus-fills-with-white-powder-2026-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो: डीटीसी बस में बच्चों की शरारत पड़ी भारी, फायर सिलेंडर चलाते ही मच गई चीख-पुकार","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
वायरल वीडियो: डीटीसी बस में बच्चों की शरारत पड़ी भारी, फायर सिलेंडर चलाते ही मच गई चीख-पुकार
Wed, 28 Oct 2026 04:26 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 28 Oct 2026 04:26 PM IST
सार
Viral Video: दिल्ली में डीटीसी बस के अंदर लगे आग बुझाने वाले सिलेंडर को कुछ स्कूली बच्चों ने चला दिया। इसके बाद पूरी बस सफेद पाउडर और धुएं से भर गई। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बच्चों ने फायर सिलेंडर के साथ की शरारत
- फोटो : इंस्टाग्राम@dtc_driver_lovers_612
विस्तार
दिल्ली में डीटीसी बस से सफर कर रहे यात्रियों के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। बस में सफर के दौरान कुछ स्कूली बच्चों ने ऐसी शरारत कर दी कि देखते ही देखते पूरा अंदरूनी हिस्सा सफेद धुएं जैसे गुबार से भर गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। किसी को कुछ समझ नहीं आया कि आखिर बस के अंदर यह सब कैसे हो गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बच्चों ने फायर सिलेंडर के साथ की शरारत
बताया जा रहा है कि डीटीसी बस में कई यात्री सफर कर रहे थे। इसी दौरान बस में मौजूद कुछ स्कूली बच्चों की नजर आग बुझाने वाले सिलेंडर पर पड़ी। बच्चों ने कथित तौर पर उसकी सुरक्षा पिन निकाल दी और लीवर दबा दिया। इसके बाद सिलेंडर से तेजी से सफेद पाउडर निकलने लगा। कुछ ही सेकंड में बस के अंदर चारों तरफ सफेद गुबार फैल गया। अचानक बदले इस नजारे को देखकर यात्री हैरान रह गए।
विज्ञापन
बस के अंदर मची अफरा-तफरी
बस में अचानक सफेद पाउडर फैलने से यात्रियों के बीच घबराहट का माहौल बन गया। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है। कुछ यात्री खांसते हुए बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। वीडियो में बस के अंदर फैले सफेद गुबार को देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने बस को किनारे रोककर यात्रियों को बाहर निकलने का मौका दिया। इसके बाद स्थिति संभालने की कोशिश की गई।
सोशल मीडिया पर लोग दे रहे प्रतिक्रिया
इस घटना का वीडियो इंस्टाग्राम से शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग बच्चों की इस हरकत को शरारत बता रहे हैं, तो कई लोग इसे गंभीर लापरवाही मान रहे हैं। लोगों का कहना है कि आग बुझाने वाला सिलेंडर बस में सुरक्षा के लिए लगाया जाता है, उसके साथ खेलना खतरनाक हो सकता है।
छेड़छाड़ करना है खतरनाक
दरअसल, फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर आग बुझाने के लिए किया जाता है। इसे बिना वजह चलाने से बस के अंदर बैठे यात्रियों को परेशानी हो सकती है और अचानक घबराहट में स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसे में बच्चों को भी समझाना जरूरी है कि बस में लगे सुरक्षा उपकरण खिलौने नहीं हैं। उनके साथ छेड़छाड़ करना दूसरों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। फिलहाल, वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा जारी है।

View this post on Instagram