फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   doomsday fish oarfish caught in the net in tamil nadu India what doomsday is coming

Doomsday Fish: अब भारत में दिखी कयामत वाली मछली, क्या आने वाला है प्रलय? जानिए आखिर क्यों डरती है दुनिया

Wed, 18 Jun 2025 07:10 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 18 Jun 2025 07:10 PM IST
सार

Doomsday Fish: वैज्ञानिक भाषा में इसे रीगलेकस ग्लेस्नी कहा जाता है। यह दुनिया की सबसे लंबी बोनी फिश में से एक है। आमतौर पर यह मछली समुद्र में 200 से 1000 मीटर यानी करीब 3300 फीट की गहराई में रहती है।

विज्ञापन
doomsday fish oarfish caught in the net in tamil nadu India what doomsday is coming
अब भारत में दिखी कयामत वाली मछली, क्या आने वाला है प्रलय? - फोटो : x/@chinchat09

विस्तार

Doomsday Fish: हाल के दिनों में डूम्सडे फिश यानी कयामत मछली को दुनिया के कई समुद्री तटों पर देखी गई है। अब यह मछली तमिलनाडु के एक तट पर देखी गई है। बार-बार देखे जाने से लोगों में डर का माहौल है। मिली जानकारी के मुताबिक, मई महीने के आखिरी में यह मछली, जाल में पकड़ी गई थी। इस मछली को ओरफिश भी कहा जाता है। रिबन की तरह नजर आने वाली यह लंबी मछली 30 फीट लंबी थी। कहा जाता है कि जब-जब यह मछली देखी जाती है, तब-तब दुनिया में कुछ अशुभ होता है। यह मछली इस साल दुनिया के कई इलाकों में देखी गई है। 

विज्ञापन


वैज्ञानिक भाषा में इसे रीगलेकस ग्लेस्नी कहा जाता है। यह दुनिया की सबसे लंबी बोनी फिश में से एक है। आमतौर पर यह मछली समुद्र में 200 से 1000 मीटर यानी करीब 3300 फीट की गहराई में रहती है। इसकी वजह से इसे देख पाना लगभग दुर्लभ होता है। हालांकि, जब यह दिखती है तो अपने साथ प्रलय की कहानियां लेकर आती है। इसका शरीर एकदम बर्फ की तरह सफेद दिखता है और इसका धड़ एकदम लाल नजर आता है। 
विज्ञापन


इस देश में मानी जाती है मनहूस 

जापान में लोग इस मछली को मनहूस मानते हैं। उनका मानना है कि अगर यह मछली दिखती है तो देश में भूकंप या सुनामी आती है। बताया जाता है कि साल 2011 में यह मछली दिखी थी, जिसके बाद भयानक सुनामी आई थी। इस प्राकृतिक आपदा में कई हजार लोगों की मौत हो गई थी। कई दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में भी ओरफिश के देखे जाने को लंबे समय से प्राकृतिक आपदाओं की कहानियों से जोड़ा जाता है। कुछ देशों में यह भी माना जाता है कि इस मछली के अचानक दिखने को एक चेतावनी जैसा देखा जाता है कि पृथ्वी जल्द ही हिल सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Viral Video: पुरुष समाज दहशत में है, बीच सड़क पर पति को मारती दिखी पत्नी, उठा- उठाकर पटका, वीडियो वायरल


क्या कहते हैं वैज्ञानिक

मरीन बायोलॉजिस्ट और वैज्ञानिक इन कहानियों पर यकीन नहीं करते हैं। उनका कहना है कि ओरफिश कई वजहों से सतह पर आ सकती है। उनका कहना है कि पहला वह घायल हो या बीमार हो। दूसरा समंदर के अंदर तेज बहाव या तूफानी धाराओं के कारण वो रास्ता भटककर ऊपर आ गई हो। तीसरा या वो अपनी जिंदगी के आखिरी क्षण में हो। इस पर वैज्ञानिकों ने शोध भी की है। 2019 में  प्रशांत महासागर में एक अध्ययन किया गया था, जिसमें ओरफिश के दिखने और भूकंप आने में कोई भी सीधा संबंध नहीं मिला। 

Viral Video: तेजी से हो रही थी बारिश, लेकिन शख्स ने नहीं छोड़ा खाना, भीगते हुए भी खाता रहा पकवान

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस 

सोशल मीडिया पर इस मछली को लेकर बहस छिड़ गई है। लोग डर भी रहे हैं और तरह-तरह की थ्योरी दे रहे हैं। कई लोग दुनिया में हो रही घटनाओं से जोड़ते हुए इसे प्रलय से जोड़ रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed