फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Did serpent come to take revenge on the night of Nag Panchami The snake died by mistake on the day of Sawan

Viral News: नागपंचमी की रात को बदला लेने आई थी नागिन? सावन में गलती से मर गया था सांप और फिर...

Thu, 31 Jul 2025 12:09 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 31 Jul 2025 12:09 PM IST
सार

Viral News: यह घटना अलीगंज थाना क्षेत्र के अंदर आती है। गांव के निवासी प्रवेश दीक्षित के घर में नाग पंचमी वाले दिन नागिन दिखाई दिया। जैसे ही लोगों ने नागिन को देखा गांव में अफरा-तफरी मच गई। हर कोई डर के मारे घरों में बंद हो गया।

विज्ञापन
Did serpent come to take revenge on the night of Nag Panchami The snake died by mistake on the day of Sawan
कितने घंटे सोते हैं सांप - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के सरौतिया गांव में नागपंचमी के दिन एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने पूरे गांव को डरा दिया। यहां एक घर में अचानक एक नागिन आ गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले गांव में एक नाग की गलती से मौत हो गई थी और अब नागिन उसी का बदला लेने पहुंची थी। तो आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह घटना
यह घटना अलीगंज थाना क्षेत्र के अंदर आती है। गांव के निवासी प्रवेश दीक्षित के घर में नाग पंचमी वाले दिन नागिन दिखाई दिया। जैसे ही लोगों ने नागिन को देखा गांव में अफरा-तफरी मच गई। हर कोई डर के मारे घरों में बंद हो गया। कई लोगों का कहना है कि नागिन बहुत गुस्से में थी और फन उठाकर सबको डराने की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन


क्या बदला लेने आई थी नागिन?
गांववालों ने बताया कि करीब दो हफ्ते पहले गांव में एक नाग मर गया था। किसी ने उसे जानबूझकर नहीं मारा था, लेकिन फिर भी लोगों को यकीन था कि नागिन बदला लेने आई है। नाग पंचमी जैसे धार्मिक दिन पर नागिन का यूं घर में आना लोगों के डर को और बढ़ा गया। गांव के लोगों ने पूरी रात जागकर बिताई क्योंकि सबको डर था कि नागिन कहीं किसी को नुकसान न पहुंचा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागिन को देखकर चौंक गए घरवाले
अगले दिन सुबह होते ही गांववालों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और नागिन को पकड़ने का काम शुरू किया। यह आसान नहीं था क्योंकि नागिन काफी गुस्से में थी और टीम को बार-बार डराने की कोशिश कर रही थी। मगर वन विभाग की टीम ने काफी समझदारी और मेहनत से उसे पकड़ लिया।


वन विभाग के अधिकारियों को बुलाया
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरसात के मौसम में अक्सर सांप घरों में घुस आते हैं। इसका कारण यह है कि बारिश के दौरान चूहे और छोटे जानवर घरों में छिप जाते हैं और सांप उन्हें पकड़ने के लिए आते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोग सांपों से जुड़े अंधविश्वासों में न उलझें और किसी भी खतरे की स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना दें। नागिन के पकड़े जाने के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम नागिन को अपने साथ ले गई और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। यह घटना भले ही डरावनी थी, लेकिन इससे यह भी समझ में आता है कि बरसात के मौसम में हमें सतर्क रहना चाहिए और ऐसे हालात में सही कदम उठाने चाहिए।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed