Viral Video: वाशिंग मशीन में बना डाला घी, लोगों को नहीं हुआ विश्वास, वीडियो देख बोले- देसी निंजा टेक्निक है
Washing Machine Viral Hacks: इस वीडियो में एक व्यक्ति पारंपरिक विधि को छोड़कर वाशिंग मशीन की मदद से मिनटों में घी बना रहा है। इस अनोखे तरीके ने लाखों लोगों को चौंका दिया है और सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है।
विस्तार
आज के दौर में सोशल मीडिया लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। इस दौर में इंसान की प्राइवेसी से लेकर उसके रोचक काम तक, हर चीज इंटरनेट का हिस्सा बन गई है। ऐसे में लोग खुद को पॉपुलर करने की होड़ में कुछ न कुछ अलग और अच्छा ट्राई करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर रोजाना तरह-तरह के देसी जुगाड़ और इनोवेटिव हैक्स वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में एक व्यक्ति पारंपरिक विधि को छोड़कर वाशिंग मशीन की मदद से मिनटों में घी बना रहा है। इस अनोखे तरीके ने लाखों लोगों को चौंका दिया है और सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
इंस्टाग्राम अकाउंट @sanjay_dairyfarmer पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में दिखाया गया है कि ताजा मक्खन को वॉशिंग मशीन के ड्रम में डालकर घुमाया जाता है। कुछ ही देर में मक्खन से घी अलग हो जाता है और पानी अलग निकल जाता है। पारंपरिक घी बनाने की प्रक्रिया जहां धीमी आंच पर मक्खन को गर्म करके की जाती है, वहीं यह निंजा टेक्निक बेहद तेज और सुविधाजनक साबित हो रही है। बिना किसी मेहनत के, इस तरीके से कुछ ही मिनटों में शुद्ध देसी घी तैयार किया जा सकता है। यह ट्रिक लोगों को काफी पसंद आ रहा है और इस वीडियो को तेजी से शेयर भी किया जा रहा है।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर मिली ऐसी प्रतिक्रिया
वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं और हजारों लोग इस पर अपनी राय दे चुके हैं। कुछ यूजर्स इसे देसी इनोवेशन का कमाल मान रहे हैं, जबकि कुछ को यह तरीका असामान्य लग रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया, "वाह यार, ये तो कमाल का जुगाड़ है, अब मैं भी इसे आजमाने वाला हूं।" दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह इंडिया है, यहां सच में कुछ भी हो सकता है।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'इंसान के क्रिएटिविटी की सच में कोई सीमा नहीं है।' हालांकि, कुछ लोगों ने इस तरीके की स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताओं को भी उठाया है।
टेक्निक को आजमाने से पहले हो जाएं सावधान
वॉशिंग मशीन से घी बनाने की यह अनोखी टेक्निक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि, इसे अपनाने से पहले पूरी सावधानी बरतनी जरूरी है। फिर भी, यह देसी जुगाड़ लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में अगर आप भी इस टेक्निक को आजमाने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाएं और जब तक, इसका पूरा ज्ञान न हो, तब तक इसे बिल्कुल ट्राई न करें।