फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Delhi Chain Snatcher Approaches Elderly Man and Steals Gold Chain Disturbing CCTV Footage Goes Viral

Viral Video: कुर्सी पर आराम से बैठे थे दादाजी, तभी पता पूछने के बहाने से आया चोर और छीन ली सोने की चेन

Sat, 31 May 2025 01:15 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 31 May 2025 01:15 PM IST
सार

Viral Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति घर के बाहर कुर्सी पर बैठकर आराम कर रहे हैं। तभी एक युवक वहां आता है और उनसे पता पूछता है। बुजुर्ग कुछ कह पाते, इससे पहले ही वह व्यक्ति अचानक उनकी गर्दन की ओर झपटता है और सोने की चेन छीनने की कोशिश करता है।

विज्ञापन
Delhi Chain Snatcher Approaches Elderly Man and Steals Gold Chain Disturbing CCTV Footage Goes Viral
बुजुर्ग आदमी की चेन छीनकर भागा शख्स - फोटो : एक्स@SachinGuptaUP

विस्तार

कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जो दिल दहला देते हैं। अब हाल ही में, दिल्ली में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग के साथ हुई लूट की वारदात का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना न केवल चौंकाने वाली है, बल्कि यह भी दिखाती है कि छोटे-मोटे अपराधों पर सख्त कार्रवाई न होने के चलते इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति घर के बाहर कुर्सी पर बैठकर आराम कर रहे हैं। तभी एक युवक वहां आता है और उनसे पता पूछता है। बुजुर्ग कुछ कह पाते, इससे पहले ही वह व्यक्ति अचानक उनकी गर्दन की ओर झपटता है और सोने की चेन छीनने की कोशिश करता है। चोर पूरी चालाकी से बुजुर्ग के सामने खड़ा होकर उनसे बातचीत करता है और जैसे ही उसे मौका मिलता है, वह बड़ी तेजी से हमला कर देता है। बुजुर्ग खुद को बचाने की कोशिश करते हैं लेकिन हमलावर की फुर्ती और हिंसा के आगे वह ज्यादा कुछ नहीं कर पाते। इस झपटमारी में वह नीचे गिर जाते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दिन दहाड़े छीना चेन
इस घटना के बाद भी चोर नहीं रुकता। बुजुर्ग को गिरा हुआ देखकर वह दोबारा लौटता है, उनके साथ मारपीट करता है और कुछ और सामान भी छीन लेता है। यह पूरी घटना लगभग 36 सेकंड के वीडियो में कैद है, जिसे किसी ने टीवी स्क्रीन से मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया है। इस वजह से वीडियो में बैकग्राउंड में लोगों की बातचीत भी सुनाई देती है।


लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
वीडियो को 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर @SachinGuptaUP नाम के यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “दिल्ली में दो बदमाश आए, बुजुर्ग से पता पूछा और फिर गले से चेन छीनकर भाग निकले। बुजुर्ग नीचे गिर गए।” इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, “नई दिल्ली को छोड़ बाकी दिल्ली में इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं।” वहीं एक और ने कहा, “अपराध अपने चरम पर है, दिल्ली में कानून-व्यवस्था बिगड़ती जा रही है।” ज्यादातर लोगों ने इस घटना पर गहरी नाराजगी जताई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह घटना एक बार फिर बताती है कि सुरक्षा के मोर्चे पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed