फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Delhi Bus Passenger Phone Stolen By Group Of Pickpockets Recorded In Cctv Video Goes Viral

Video: दिल्ली के बस के कैमरे में रिकाॅर्ड हुई लाइव चोरी, पलक झपकते ही जेबकतरों ने चुराया फोन, वीडियो वायरल

Sat, 17 May 2025 01:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 17 May 2025 01:00 PM IST
सार

DTC BUS Viral Video: सोशल मीडिया पर अब दिल्ली की एक बस का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक चोरों का गिरोह पहले से ही पूरी योजना के साथ बस में चढ़ता है और एक यात्री को अपना शिकार बना लेता है।

विज्ञापन
Delhi Bus Passenger Phone Stolen By Group Of Pickpockets Recorded In Cctv Video Goes Viral
दिल्ली के बस के कैमरे में रिकाॅर्ड हुई लाइव चोरी, पलक झपकते ही जेबकतरों ने चुराया फोन - फोटो : X@gharkekalesh

विस्तार

Viral Video: दिल्ली की सार्वजनिक बसों में अक्सर चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। हालात यह है कि दिनदहाड़े जेबकतरों के गिरोह बसों में सवार होकर यात्रियों के मोबाइल फोन और पर्स पर चोरी कर रहे हैं। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि बसों में सीसीटीव कैमरे लगे हुए हैं। इसके बाद भी इन चोरों के हौसले बुलंद हैं और उनके अंदर कानून का कोई डर नहीं दिखाई देता है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर अब दिल्ली की एक बस का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक चोरों का गिरोह पहले से ही पूरी योजना के साथ बस में चढ़ता है और एक यात्री को अपना शिकार बना लेता है।
विज्ञापन


वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि जैसे ही एक व्यक्ति बस में चढ़ता है, चार से चांप जेबकतरे उसे चारों तरफ से घेर लेते हैं। भीड़ का फायदा उठाकर वो बेहद चालाकी से उसके जेब से मोबाइल फोन निकाल लेते हैं। जब तक शख्स को इस बात का पता चलता है, तब तक चोर मोबाइल स्विच ऑफ कर के छिपा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 


Viral Video: कर्मचारी ने बॉस को दिया चकमा, ऑफिस के लैपटॉप पर खेल रहा था गेम, मैनेजर के आते ही बदल दिया टैब


सीसीटीवी फुटेज में आप देख सकते हैं कि इस पूरे गिरोह में छह से आठ लोग शामिल नजर आ रहे हैं। आपस में इशारों से एक-दूसरे से बात कर के चोरी करने की कोशिश कर रहे थे। जेबकतरों का यह ग्रुप बस में चढ़ते ही एक यात्री को घेर लेता है और धक्का-मुक्की शुरू कर देता है। इसी बीच मौका पाकर वो उसका मोबाइल फोन चुरा लेते हैं।

Viral Video: शख्स के सामने परोसे गए इतने पकवान जैसे पहली बार गया हो ससुराल, लोग बोले- भाई, बहुत इज्जत मिली

बस का सीसीटीवी फुटेज वायरल

जब व्यक्ति को भनक लगती है, तब उसका फोन गायब हो गया है, तो वो इधर-उधर ढूंढना शुरू कर देता है। लेकिन चोरों ने इतनी चालाकी से फोन छिपा दिया होता है कि उसे कुछ भी पता नहीं चलता। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि चोरी करने के बाद चोर उससी व्यक्ति से बात भी कर रहे हैं। उन्हें देखकर ऐसा लगता है, जैसे उन्होंने कुछ किया ही नहीं है। चोरों की यह पूरी साजिश सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Viral Video: बारिश में अपनी फसल बचाते दिखा बेबस किसान, आंखों के सामने सब कुछ हुआ बर्बाद, झकझोर देगा यह वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के अकाउंट से इस पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक डेढ़ लाख से अधिक लोग देख चुके थे, जबकि तीन हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया था। चोरी के वीडियो को देखकर हर कोई हैरान रह गया। कई लोगों ने दिल्ली की बसों में जेबकतरों के बढ़ते आतंक पर चिंता जाहिर की है, तो कुछ लोगों ने अपने अनुभव भी साझा किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed