फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   So many dishes were served in front of man as if he had gone to in laws house for the first time Video Viral

Viral Video: शख्स के सामने परोसे गए इतने पकवान जैसे पहली बार गया हो ससुराल, लोग बोले- भाई, बहुत इज्जत मिली

Sat, 17 May 2025 11:33 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 17 May 2025 11:33 AM IST
सार

Funny Video Of Man: इस वायरल वीडियो में एक व्यक्ति जमीन पर बैठा दिखाई देता है और उसके सामने खाने की ढेर सारी थालियां सजी हुई हैं। हर एक थाली में कोई न कोई पकवान रखा गया है। कहीं सिर्फ एक पीस रखा गया है, कहीं दो और कहीं उससे भी ज्यादा।

विज्ञापन
So many dishes were served in front of man as if he had gone to in laws house for the first time Video Viral
परोसे गए व्यंजन देख आप भी हो जाएंगे हैरान - फोटो : एक्स@HasnaZaruriHai

विस्तार

सोशल मीडिया आज एक ऐसा माध्यम बन चुका है, जहां हर दिन कुछ न कुछ अलग और चौंकाने वाला देखने को मिल जाता है। कभी कोई वीडियो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देता है, तो कभी कोई क्लिप सोचने पर मजबूर कर देती है। हजारों की तादाद में पोस्ट किए गए कंटेंट में कुछ खास और अलग हटकर वीडियो ही लोगों का ध्यान खींचते हैं और वायरल हो जाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक मजेदार और हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो
इस वायरल वीडियो में एक व्यक्ति जमीन पर बैठा दिखाई देता है और उसके सामने खाने की ढेर सारी थालियां सजी हुई हैं। हर एक थाली में कोई न कोई पकवान रखा गया है। कहीं सिर्फ एक पीस रखा गया है, कहीं दो और कहीं उससे भी ज्यादा। प्लेटों की तादाद इतनी अधिक है कि उन्हें गिन पाना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि इतने सारे पकवान परोसे जाने के बावजूद खाना परोसने का सिलसिला अब भी जारी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को पसंद आ रहा है वीडियो
इस वीडियो की खास बात यह है कि यह कब और कहां का है। इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है, लेकिन इसकी अनोखी प्रस्तुति ने इसे वायरल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लोग इस वीडियो को देखकर न केवल चकित हो रहे हैं बल्कि मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। वीडियो को एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है, "लगता है भाई पहली बार ससुराल गया है।" यह मजाकिया कैप्शन वीडियो के साथ एकदम फिट बैठता है। खबर लिखे जाने तक इसे 6 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
लोगों की प्रतिक्रियाएं भी उतनी ही दिलचस्प हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “अगर इतना खा लिया तो फिर अंतिम बार गया होगा।” दूसरे ने कहा, “आइटम तो रिपीट हो रहे हैं।” तीसरे यूजर ने लिखा, “लगता है एक महीने का खाना एक बार में खिला रहे हैं।” वहीं किसी ने लिखा, “ये तो पूरा 56 भोग लग रहा है।” कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को भरपूर एंटरटेन कर रहा है और खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed