Viral Video: शादी का साक्षी बना सिलेंडर, लड़का-लड़की ने कमरे में गैस जलाकर लिए सात फेरे, वीडियो वायरल
Viral Video: इन दिनों भी इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो छाया हुआ है जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और मजाक में हंस भी रहे हैं। इस वीडियो को लोग इसलिए पसंद कर रहे हैं क्योंकि यह आम शादियों से बिल्कुल अलग है।
विस्तार
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर दिन हजारों वीडियो डाले जाते हैं। इनमें से कई वीडियो लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब हो जाते हैं और कुछ ही घंटों में वायरल हो जाते हैं। खास बात यह है कि हर वीडियो वायरल नहीं होता, बल्कि वही क्लिप्स लोगों को पसंद आते हैं जिनमें कुछ नया, अलग या मजेदार देखने को मिलता है। अगर आप भी सोशल मीडिया पर रोज़ाना एक्टिव रहते हैं, तो आपने भी कई बार ऐसे अनोखे वीडियो देखे होंगे जो वायरल होकर चर्चा का विषय बन जाते हैं। इन दिनों भी इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो छाया हुआ है जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और मजाक में हंस भी रहे हैं। इस वीडियो को लोग इसलिए पसंद कर रहे हैं क्योंकि यह आम शादियों से बिल्कुल अलग है। तो आज की इस खबर में हम भी आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
फिल्मों जैसा नहीं, बल्कि बिल्कुल हटकर अंदाज
हम सभी ने बॉलीवुड फिल्मों में कई बार देखा है कि हीरो और हिरोइन मंदिर में जाकर शादी करते हैं। कभी-कभी फिल्मों में यह भी दिखाया जाता है कि घर के अंदर ही दीपक या अन्य सामान जलाकर उसके चारों ओर फेरे लेकर शादी कर ली जाती है। लेकिन इस वायरल वीडियो में कुछ ऐसा नजारा सामने आया है जिसे देखकर हर कोई चौंक गया।
View this post on Instagram
A post shared by Ekk Engineer | Raigarh,Chhattisgarh (@ekk_engineer)
गैस सिलेंडर जला कर कपल ने लिए फेरे
दरअसल, वीडियो में नजर आता है कि लड़का और लड़की 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर को जलाकर उसके चारों तरफ फेरे ले रहे हैं। आमतौर पर सिलेंडर का इस्तेमाल सिर्फ खाना बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन यहां इसे शादी का हिस्सा बना दिया गया। यह सब केवल वीडियो बनाने के लिए किया गया है या फिर सच में शादी हुई है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, वीडियो इतना अनोखा है कि यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया।
इंस्टाग्राम पर छाया वीडियो
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर ekk_engineer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। जैसे ही वीडियो अपलोड हुआ, लोगों ने इसे देखना और शेयर करना शुरू कर दिया। कुछ ही समय में इस पर हजारों व्यूज और लाइक्स आ गए। लोगों ने इस अजीबोगरीब शादी पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट भी किए हैं।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए मजेदार कमेंट्स
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “शादी का साक्षी सिलेंडर।" दूसरे ने लिखा, “छह महीने में शादी खत्म।” तीसरे यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, “मेरे पास गैस भरवाने के पैसे नहीं हैं, नहीं तो मेरी भी लाइफ सेट हो जाती।” चौथे यूजर ने लिखा, “सच में इसका प्यार अमर हो गया यार।” वहीं, एक और यूजर ने प्रधानमंत्री की योजना को लेकर मजाक करते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का असली फायदा यही उठा रहा है।”