{"_id":"5ebfc76e8ebc3e9068718ba5","slug":"cute-kitten-and-a-doggy-play-with-string-together-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब एक साथ खेलने लगे कुत्ता और बिल्ली, नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो!","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
जब एक साथ खेलने लगे कुत्ता और बिल्ली, नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो!
Sat, 16 May 2020 04:35 PM IST
सोनू शर्मा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sat, 16 May 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
एक साथ खेलते दिखे कुत्ते और बिल्ली
- फोटो : Reddit/pigsinabask3t
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर बिल्ली और कुत्ते को एक दूसरे का दुश्मन माना जाता है। दोनों साथ-साथ एक जगह रह नहीं सकते। कहते हैं कि इन दोनों के बीच तो कभी दोस्ती हो ही नहीं सकती, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने इस भ्रम को दूर कर दिया है। वीडियो में न सिर्फ कुत्ता और बिल्ली साथ-साथ हैं बल्कि दोनों एक तार के साथ खेल भी रहे हैं। लगभग 15 सेकंड का वीडियो 'रेडिट' पर शेयर किया गया है।
विज्ञापन
वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, 'मेरे कुत्ते को बिल्ली के बच्चे के साथ खेलना बहुत पसंद है। वह सबसे प्यारा है।' वीडियो को अब तक 87 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि 600 से ज्यादा लोगों ने उसपर कमेंट कर अपनी राय दी है।
विज्ञापन
एक यूजर ने कमेंट किया है, 'आपके पालतू जानवर के पास भी अब एक पालतू जानवर है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि यह बहुत ही प्यारा और आकर्षक है। एक और रेडिट यूजर का कहना है, 'मैंने कभी किसी कुत्ते को इस तरह बिल्ली के बच्चे के साथ खेलते नहीं देखा। यह बहुत ही प्यारा है।'
विज्ञापन
कई लोगों ने अपने पालतू जानवरों की भी कहानियां कमेंट के जरिए शेयर की हैं और बताया है कि उनका कुत्ता भी कुछ ऐसा ही करता है। वाकई यह बहुत मजेदार वीडियो है। शायद ही आपने कभी कुत्ते और बिल्ली को एक साथ इस तरह मस्ती करते देखा होगा।
My dog loves finding strings for the kitten to play with. He’s the sweetest boy! from r/aww