फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Crow pick up a plastic bottle and put it in dustbin Video viral on social media

अगर कौआ कर सकता है तो हम क्यों नहीं? इस मैसेज के साथ वायरल हो रहा ये खूबसूरत वीडियो

Sat, 24 Aug 2019 05:36 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 24 Aug 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
Crow pick up a plastic bottle and put it in dustbin Video viral on social media
कौवे ने प्लास्टिक बोतल को उठाकर डस्टबिन में डाला - फोटो : Twitter/Susanta Nanda

सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ नयी सीख भी देते हैं। एक ऐसा ही वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो के साथ एक मैसेज भी दिया गया है कि 'अगर कौआ कर सकता है तो हम क्यों नहीं'? 

विज्ञापन


विज्ञापन

वीडियो में दिखाया गया है कि एक कौआ प्लास्टिक की एक बोतल लेकर आता है और उसे डस्टबिन में डाल देता है। जहां आमतौर पर लोग पानी या कोल्ड ड्रिंक्स पीकर बोतल को यहां-वहां फेंक देते हैं, वहीं यह कौआ उन लोगों को संदेश देने की कोशिश कर रहा है कि कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंककर डस्टबिन में ही डालें। 

इस वीडियो को सुशांत नंदा नाम के एक शख्स ने अपने ट्विटर पर 22 अगस्त को शेयर किया था, जिसे अब तक 15 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, इस वीडियो पर अब तक 1500 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं जबकि वीडियो को 600 से ज्यादा बार रिट्वीट किया जा चुका है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed