फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Crocodile was pretending to die in river fishermen went near it did this horrifying thing Video goes Viral

Viral Video: नदी में मरने का नाटक कर रहा था मगरमच्छ, जैसे ही पास गए मछुआरे अचानक से किया ये खौफनाक काम

Mon, 09 Jun 2025 03:31 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 09 Jun 2025 03:31 PM IST
सार

इस वीडियो में कुछ मछुआरे नदी के किनारे एक मगरमच्छ को पड़ा हुआ देखते हैं। मगरमच्छ बिल्कुल भी हिल-डुल नहीं रहा होता, जिससे मछुआरों को लगता है कि वह मर चुका है। एक मछुआरा हिम्मत करके उसके पास चला जाता है और उसकी पूंछ तक पकड़ लेता है।

विज्ञापन
Crocodile was pretending to die in river fishermen went near it did this horrifying thing Video goes Viral
मगरमच्छ ने किया मछुआरों पर हमला - फोटो : इंस्टाग्राम @hereyourjumpscare

विस्तार

जंगल की दुनिया जितनी अलग होती है, उतनी ही खतरनाक भी होती है। यहां हर जानवर अपने शिकार के इंतजार में रहता है। कई बार तो जानवर शिकार को धोखा देने के लिए चालाकी से काम लेते हैं। कुछ जानवर खुद को मरा हुआ दिखाते हैं ताकि शिकार बेफिक्र होकर उनके पास आए और वो अचानक हमला कर सकें। ऐसी ही एक खतरनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई चौंक रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में कुछ मछुआरे नदी के किनारे एक मगरमच्छ को पड़ा हुआ देखते हैं। मगरमच्छ बिल्कुल भी हिल-डुल नहीं रहा होता, जिससे मछुआरों को लगता है कि वह मर चुका है। एक मछुआरा हिम्मत करके उसके पास चला जाता है और उसकी पूंछ तक पकड़ लेता है। मगरमच्छ फिर भी कोई हरकत नहीं करता। इसके बाद एक दूसरा मछुआरा एक लंबी छड़ी लाता है और उसे मगरमच्छ पर हल्के से मारता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by jumpscare.id (@hereyourjumpscare)




मगरमच्छ ने किया हमला
लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है जो किसी ने सोचा भी नहीं था। मगरमच्छ अचानक उछलता है और पूरी ताकत से छड़ी को पकड़ने की कोशिश करता है। यह हमला इतना तेज और अचानक होता है कि मछुआरे डर के मारे चिल्ला उठते हैं। वह तुरंत छड़ी पीछे खींच लेते हैं नहीं तो उनमें से कोई पानी में गिर सकता था या मगरमच्छ का शिकार बन सकता था। यह पूरा सीन इतना खौफनाक होता है कि जो लोग सिर्फ वीडियो देख रहे थे, उनकी भी धड़कनें तेज हो जाती हैं।

मगरमच्छ को देख मछुआरे भी घबरा जाते हैं
वीडियो में मछुआरों की घबराई हुई आवाजें साफ सुनाई देती हैं। यह पूरी घटना एक बहुत बड़ा सबक देती है कि जंगली जानवरों को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। खासकर मगरमच्छ जैसे जानवर जो अक्सर शिकार करने के लिए बिल्कुल शांत और मरा हुआ दिखने का नाटक करते हैं। उनका हमला इतना तेज होता है कि सामने वाला संभल ही नहीं पाता।

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो अब तक 80 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह तेजी से इंटरनेट पर फैल रहा है। कई लोग वीडियो के नीचे कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मुझे पहले से शक था कि मगरमच्छ जिंदा है, लेकिन जब उसने उछाल मारी तो मैं भी डर गया।" एक और ने लिखा, "ऐसा लगा जैसे मेरी आत्मा शरीर से बाहर निकल गई।" कुछ लोगों ने कहा कि ये वीडियो देखकर वे भी चौंक गए भले ही उन्हें पहले से मगरमच्छ के जिंदा होने का अंदाजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed