Crocodile Found: गेहूं कटाई के दौरान महिला मजदूर के साथ हुई ऐसी भयावह घटना, चिल्ला-चिल्ला कर जुटाई भीड़
यह घटना रविवार सुबह अशोकनगर शहर के कबीरा रोड स्थित किसान कमल सिंह धनोरिया के खेत में घटी। जब मजदूर गेहूं की फसल काटने में जुटे थे, तभी सोनी बाई नाम की महिला मजदूर ने फसल के बीच एक मगरमच्छ को देखा। अचानक मगरमच्छ नजर आने से वह डर गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी।
विस्तार
हमारे आसपास रोजाना कोई न कोई ऐसी घटना घटित होती रहती है, जिसे सुन हर कोई हैरान हो जाता है। हाल ही में, कबीर रोड से एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, शहर के पास एक खेत में गेहूं की कटाई के दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला मजदूर घबराकर चिल्लाने लगी। उसके शोर सुनकर आसपास काम कर रहे मजदूर और स्थानीय लोग तुरंत वहां पहुंचे, तो उन्होंने खेत के बीचो-बीच एक मगरमच्छ को देखा। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग को भी जानकारी दी गई। वन विभाग की ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर राजघाट डेम में छोड़ दिया।
महिला मजदूर के साथ हुई घटना
यह घटना रविवार सुबह अशोकनगर शहर के कबीरा रोड स्थित किसान कमल सिंह धनोरिया के खेत में घटी। जब मजदूर गेहूं की फसल काटने में जुटे थे, तभी सोनी बाई नाम की महिला मजदूर ने फसल के बीच एक मगरमच्छ को देखा। अचानक मगरमच्छ नजर आने से वह डर गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी।
इकट्ठा हुए गांव के आसपास के लोग
उसकी आवाज सुनते ही खेत में काम कर रहे अन्य मजदूर और आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग को सूचित किया गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे के भीतर मगरमच्छ को पकड़ लिया।
गांव में कैसे घुसा मगरमच्छ?
जानकारी के अनुसार, यह मगरमच्छ करीब 3 फीट लंबा था और कुछ ही महीनों का था। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह खेत तक कैसे पहुंचा, क्योंकि आसपास कोई बड़ी नदी या तालाब मौजूद नहीं है। क्षेत्र में सिर्फ घनी आबादी, कॉलोनियां और खेत हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मगरमच्छ पास की किसी बस्ती के नजदीक बहने वाले गंदे नाले से बहकर खेत में पहुंचा होगा।