{"_id":"68ce5790a6454f735809dd9e","slug":"cow-attacks-elderly-man-crushes-him-to-death-man-is-in-critical-condition-video-goes-viral-2025-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: गाय ने बुजुर्ग पर किया हमला, कुचल-कुचलकर कर दिया अधमरा, शख्स की हालत है गंभीर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: गाय ने बुजुर्ग पर किया हमला, कुचल-कुचलकर कर दिया अधमरा, शख्स की हालत है गंभीर
Sat, 20 Sep 2025 01:01 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:01 PM IST
सार
Viral Video: जानकारी के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब बुजुर्ग शांत मन से सड़क पर टहल रहे थे। अचानक एक गाय उन पर टूट पड़ी। पहले तो उसने सींगों से बुजुर्ग को गिरा दिया और फिर लगातार अपने पैरों और सींगों से उन पर वार करती रही।
विज्ञापन
गाय ने मार-मारकर बुजुर्ग को कर दिया अधमरा
- फोटो : इंस्टाग्राम
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के कल्याणपुर इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने लोगों को दहला दिया। यह मामला इतना खौफनाक है कि इसे सुनकर या देखकर किसी का भी मन विचलित हो सकता है। दरअसल, यहां रोज की तरह सुबह टहलने निकले एक बुजुर्ग व्यक्ति पर अचानक एक गाय ने हमला कर दिया। यह हमला इतना खतरनाक था कि बुजुर्ग खुद को बचा ही नहीं पाए और गंभीर रूप से घायल हो गए। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
जानकारी के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब बुजुर्ग शांत मन से सड़क पर टहल रहे थे। अचानक एक गाय उन पर टूट पड़ी। पहले तो उसने सींगों से बुजुर्ग को गिरा दिया और फिर लगातार अपने पैरों और सींगों से उन पर वार करती रही। यह पूरा मंजर इतना डरावना था कि देखने वालों की सांसें थम गईं। बुजुर्ग पूरी कोशिश करते रहे कि किसी तरह उठकर भाग जाएं, लेकिन गाय उन्हें लगातार दौड़ाती रही और बार-बार हमला करती रही। इस दौरान बुजुर्ग की हालत बेहद नाजुक हो गई।
विज्ञापन
गाय के आतंक की चपेट में आया बुजुर्ग
घटना की सबसे बड़ी बात यह है कि यह पूरा हादसा इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी की यह फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बुजुर्ग पर गाय किस तरह से बर्बरता से हमला कर रही है और कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं बढ़ पा रहा। लोगों का कहना है कि गाय इतनी उग्र हो चुकी थी कि पास खड़े लोग भी डर गए और दूर से ही तमाशा देखते रहे।
विज्ञापन
बुजुर्ग की हालत है गंभीर
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। लोग अब सुबह या शाम को टहलने से भी डरने लगे हैं। कई लोगों का कहना है कि आवारा पशुओं की वजह से आए दिन सड़क पर खतरा बना रहता है। पहले कुत्तों के हमलों की खबरें आती थीं, लेकिन अब गाय और बैल के अचानक खतरनाक हो जाने की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस तरह के आवारा पशुओं पर तुरंत नियंत्रण किया जाए ताकि दोबारा किसी की जान पर बन न आए। बुजुर्ग की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर लगातार उनका इलाज कर रहे हैं। परिवार वाले इस घटना से पूरी तरह टूट चुके हैं। उनका कहना है कि वे कभी सोच भी नहीं सकते थे कि सुबह की सैर, जो हमेशा उनकी सेहत के लिए अच्छी मानी जाती थी, इस तरह के डरावने हादसे में बदल जाएगी।