फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Cooking Maggi in the AC compartment of a train proved costly Railways tightens its grip after the viral video

Viral Video: ट्रेन के AC डिब्बे में मैगी पकाना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद रेलवे ने कसा शिकंजा

Fri, 21 Nov 2025 05:30 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 21 Nov 2025 05:30 PM IST
सार

Viral Video: बात करते हैं वीडियो में दिख रहे सीन की। लगभग डेढ़ मिनट के इस वीडियो में महिला ट्रेन के एसी कोच में अपनी सीट पर बैठी इलेक्ट्रिक केतली में पानी उबालते और फिर उसमें मैगी डालकर बनाते हुए दिख रही है।

विज्ञापन
Cooking Maggi in the AC compartment of a train proved costly Railways tightens its grip after the viral video
इलेक्ट्रिक केतली में मैगी बनाती दिखी महिला - फोटो : एक्स@WokePandemic

विस्तार

ट्रेन में सफर करते वक्त लोग अपना-अपना जुगाड़ निकाल ही लेते हैं, लेकिन कभी-कभी यही जुगाड़ बड़ी मुसीबत भी खड़ी कर सकता है। हाल ही में एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में बैठकर आराम से इलेक्ट्रिक केतली में मैगी पकाती नजर आ रही है। बस फिर क्या था। वीडियो सामने आते ही लोगों के बीच बहस शुरू हो गई कि क्या सच में ट्रेन में ऐसा करना सही है या नहीं? मामला इतना बढ़ा कि खुद सेंट्रल रेलवे को जवाब देना पड़ा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो X पर @WokePandemic नाम के एक यूजर ने पोस्ट किया। उन्होंने कैप्शन में पूछा, क्या ये ट्रैवल हैक सही है? क्या ट्रेन में ऐसा करना सही है? वीडियो चुटकियों में वायरल हो गया। कुछ ही घंटों में इसे लाखों व्यूज मिल गए और लोग अपने-अपने विचार रखने लगे। कई यूजर्स ने मजाक में कहा, ‘अरे भई, ये तो बड़ा कमाल का जुगाड़ है’, तो वहीं कुछ लोगों ने इसे खतरनाक बताते हुए कहा कि इससे ट्रेन में बड़ा हादसा भी हो सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रिक केतली में मैगी बनाती दिखी महिला
अब बात करते हैं वीडियो में दिख रहे सीन की। लगभग डेढ़ मिनट के इस वीडियो में महिला ट्रेन के एसी कोच में अपनी सीट पर बैठी इलेक्ट्रिक केतली में पानी उबालते और फिर उसमें मैगी डालकर बनाते हुए दिख रही है। वह मजे से कहती है, “किचन चालू है”। ट्रेन उस वक्त प्लेटफॉर्म पर खड़ी होती है। हालांकि, यह नहीं पता चल पाया कि यह कौन-सी ट्रेन थी और वीडियो कब का है।

रेलवे ने दिया यह जवाब
रेलवे ने बताया कि ट्रेन के पावर सॉकेट केवल मोबाइल, लैपटॉप और छोटे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स चार्ज करने के लिए होते हैं। इनमें हाई-पावर डिवाइस लगाने से सॉकेट ओवरलोड हो सकता है, जिससे चिंगारी, शॉर्ट सर्किट या आग लगने जैसा बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। कई बार ऐसे हादसे हो भी चुके हैं, इसलिए पहले भी चेतावनी दी जा चुकी है। रेलवे ने लोगों से अपील भी की कि अगर सफर के दौरान कभी इस तरह की हरकत दिखे, तो तुरंत टीटीई या रेलवे सुरक्षा अधिकारियों को जानकारी दें। ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना होने से पहले उसे रोका जा सके। सोशल मीडिया पर भले ही कुछ यूजर्स इसे ‘स्मार्ट हैक’ कह रहे हों, लेकिन रेलवे की नजर में यह बिल्कुल भी मजाक वाली बात नहीं है। बिना सोचे-समझे किया गया ऐसा जुगाड़ कभी भी बड़ा हादसा बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed