Viral Video: कॉलेज के बच्चों ने टीचर के साथ किया ऐसा प्रैंक की आपकी भी आंखें हो जाएंगी नम, वायरल हुआ वीडियो
Students Prank Teacher: बंगलुरु के क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में छात्रों ने अपने प्रिय शिक्षक के सम्मान में कुछ ऐसा ही किया, जिससे सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो छा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीचर और स्टूडेंट का रिश्ता केवल किताबों और कक्षाओं तक सीमित नहीं रहता। यह एक ऐसा बंधन है, जो समय के साथ और भी गहरा होता जाता है। शिक्षक न सिर्फ विषयों की जानकारी देते हैं, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं। जब कोई ऐसा टीचर रिटायर होता है, जिसने अपने छात्रों के दिलों में खास जगह बनाई हो, तो उनकी विदाई भी यादगार होनी चाहिए। सोशल मीडिया पर ऐसे कई फेयरवेल वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसमें कभी टीचर स्टूडेंट्स को फेयरवेल देते हैं तो कभी स्टूडेंट्स अपने टीचर को फेयरवेल देते हैं।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो
बंगलुरु के क्राइस्ट यूनिवर्सिटी में छात्रों ने अपने प्रिय शिक्षक के सम्मान में कुछ ऐसा ही किया, जिससे सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो छा गया। वीडियो की शुरुआत एक सामान्य क्लासरूम के सीन से होती है, जहां स्टूडेंट्स पूरे फोकस के साथ अपने प्रोफेसर की बातें सुन रहे होते हैं। लेकिन कुछ ही पलों में माहौल पूरी तरह बदल जाता है।
स्टूडेंट्स अपने टीचर को करते है सरप्राइज
दो स्टूडेंट्स अचानक बहस करने लगते हैं। उनकी आवाजें तेज होती जाती हैं और कुछ ही सेकंड में बहस झगड़े का रूप ले लेती है। बाकी स्टूडेंट्स हैरानी से इस पूरी घटना को देखते रहते हैं और क्लासरूम का माहौल काफी गंभीर हो जाता है। टीचर फौरन इस झगड़े को निपटाने के लिए आगे बढ़ते हैं। वे दोनों छात्रों को शांत करने की कोशिश करते हैं, लेकिन तभी पूरा क्लासरूम तालियों की गूंज से भर जाता है और सभी मिलकर चिल्लाते हैं, 'सरप्राइज।'
View this post on Instagram
ऐसा होता है टीचर का रिएक्शन
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रोफेसर एकदम से चौंक जाते हैं, जिस झगड़े को वे रोकने आए थे, वह असल में छात्रों का एक प्रैंक था, उनके प्रति सम्मान और प्यार दिखाने का एक अनोखा तरीका था, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। आगे बच्चों का यह सरप्राइज देखर टीचर की भी आंखें नम हो जाती हैं। टीचर के चेहरे पर मुस्कान जरूर देखने को मिलती है, लेकिन वह उस पल में काफी भावुक भी हो जाता
सोशल मीडिया पर मिल रही है ऐसी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने लाखों दिलों को छू लिया है और इसे यूजर्स ने इसे खूब सराहा भी है। एक यूजर ने लिखा, "एक सच्चा शिक्षक सिर्फ पढ़ाता नहीं, बल्कि जीवन भर अपने छात्रों के दिलों में जीवित रहता है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ऐसी विदाई पाकर कौन नहीं इमोशनल होगा? यही तो टीचर्स का असली इनाम होता है।" एक और यूजर ने लिखा, "कॉलेज लाइफ के ये पल अनमोल होते हैं, और इस तरह की विदाई उन्हें और खास बना देती है।"