फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Chinese Trading Platform Demands Mother Slap Child For Refund, Sparks Outrag

Viral: बच्ची ने ऑनलाइन खरीदे खिलौने, मां ने ऑर्डर रद्द कर पैसा मांगा वापस, तो कंपनी ने की ऐसे वीडियो की डिमांड

Thu, 23 Oct 2025 06:57 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 23 Oct 2025 06:57 PM IST
सार

Viral News: 11 साल की एक लड़की की मां, जिसका नाम ली यून ने खरीदे खिलौने को वापस करने की कोशिश की। महिला को पता चला कि उसकी बेटी ने एक ऐप पर चोरी-छिपे 500 युआन (लगभग ₹4,700) से ज्यादा खर्च करके खिलौना मंगाया है।

विज्ञापन
Chinese Trading Platform Demands Mother Slap Child For Refund, Sparks Outrag
: बच्ची ने ऑनलाइन खरीदे खिलौने, मां ने ऑर्डर रद्द कर पैसा मांगा वापस, तो कंपनी ने की ऐसे वीडियो की डिमांड (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

विस्तार

Viral News: वर्तमान समय में अधिकतर लोग ऑनलाइन सामान खरीदना पसंद करते हैं। अगर सामान पसंद नहीं आता है, तो उस वापस कर देते हैं। लेकिन इस बीच चीन से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यह पूरा मामला एक ऑनलाइन खिलौना खरीद-बिक्री ऐप का है। एक विक्रेता ने पैसे वापस लौटाने के लिए एक मां से बेहद अनुचित मांग की, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, विक्रेता ने कहा कि अगर मां अपने बच्चे को थप्पड़ मारते हुए 5 मिनट का वीडियो बनाकर भेजेगी, तभी वह पैसे लौटाएगा। 

विज्ञापन


11 साल की एक लड़की की मां, जिसका नाम ली यून ने खरीदे खिलौने को वापस करने की कोशिश की। महिला को पता चला कि उसकी बेटी ने एक ऐप पर चोरी-छिपे 500 युआन (लगभग ₹4,700) से ज्यादा खर्च करके खिलौना मंगाया है। यह एप चीन का एक मशहूर सेकेंड-हैंड (पुरानी चीजें खरीदने-बेचने वाला) प्लेटफॉर्म है। यहां खिलौने और कलेक्शन आइटम खरीदे-बेचे जाते हैं।
विज्ञापन


इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने विक्रेता और ऐप की आलोचना की है। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला यून ने दो घंटे बाद उसने विक्रेता से संपर्क करके ऑर्डर को कैंसिंल करने की कोशिश की। विक्रेता ने उस पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर ऑर्डर रद्द करने के लिए नाबालिग (कम उम्र की बच्ची) होने का नाटक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Science News: धरती को मिला एक और चांद, 50 साल तक रहेगा साथ, नासा ने किया चौंकाने वाला खुलासा

इसके बाद विक्रेता की तरफ से महिला को एक अजीब रिफंड नोटिस भेजा गया, जिसमें लिखा था कि यून को रिफंड पाने के लिए अपनी बेटी का पांच मिनट का वीडियो भेजना होगा। इसमें वह बेटी को थप्पड़ मार रही हो और तीन मिनट का एक और वीडियो, जिसमें वह उसे डांट रही हो। 


Viral Video: तेज रफ्तार ट्रेन के दो डिब्बों के बीच लटक कर सफर करता दिखा शख्स, लोगों बोले- ऊपर का टिकट न कट जाए

इसके साथ ही लड़की से विक्रेता ने 1,000 शब्दों का माफीनामा भी मांगा था। इस पर उसके और उसके माता-पिता के हस्ताक्षर और उंगलियों के निशान हों। साथ ही उसे यह माफीनामा जोर से पढ़कर सुनाना भी था। यून ने यह बात एप की ग्राहक सेवा को बताई, तो कंपनी की तरफ से कहा गया इसमें दखल नहीं दे सकते और उसे सीधे विक्रेता से बात करने को कहा।

Viral News: महिला ने मेले से खरीदी भूतिया गुड़िया? घर लाते ही आने लगे बुरे सपने तो डर के मारे डॉल को किया कैद

इसके बाद कंपनी ने बयान जारी किया और कहा कि यह घटना निजी सेकेंड-हैंड बिक्री की थी और “मामूली रिफंड नोटिस” उनकी आधिकारिक नीति नहीं है। इसे लेकर अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed