{"_id":"695baae097a23d10030accaa","slug":"chinese-man-s-attempts-to-hand-feed-venomous-pet-snake-ends-in-thumb-amputation-2026-01-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral News: सांप को खाना खिला रहा था शख्स, तभी कर अचानक कर दिया हमला, फिर जो हुआ जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral News: सांप को खाना खिला रहा था शख्स, तभी कर अचानक कर दिया हमला, फिर जो हुआ जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Mon, 05 Jan 2026 05:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 05 Jan 2026 05:43 PM IST
सार
Man Loses Thumb After Snake Bite: चीन में एक शख्स अपने पालतू सांप को खाना खिला रहा था। इस दौरान उसने शख्स पर अचानक हमला कर दिया और उसके अंगूठे में काट लिया। अब यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
दुर्लभ धारीदार करैत सांप का वायरल वीडियो
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Man Loses Thumb After Snake Bite: सांप एक बेहद जहरीला और खतरनाक जीव है। सांप के साथ खिलवाड़ करना जानलेवा साबित हो सकता है। एक इंसान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। चीन में एक शख्स अपने पालतू सांप को खाना खिला रहा था, लेकिन उसके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। शख्स को सांप को खाना खिलाना भारी पड़ गया। यह खबर हाल ही में सामने आई थी और अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोगों के यह खबर चर्चा का विषय बन गई है।
विज्ञापन
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह शख्स बीजिंग में रहता है, जिसका नाम हुआंग है। शख्स को बचपन से ही सांपों का शौक था। इसी शौक की वजह से उन्होंने एक बेहद जहरीले लंबे नाक वाले सांप को पाल लिया। चीनी लोककथाओं में इस सांप को 'पांच कदम वाला सांप' बताया गया है। मान्यता है कि इसके काटने के बाद इंसान पांच कदम भी नहीं चल पाता और मौत हो जाती है।
विज्ञापन
चीन में शख्स का सांपों का शौख उस समय भारी पड़ी गया, जब उसका पालतू जहरीला सांप अचानक उस पर हमला कर दिया। मामले ने इतना खतरनाक मोड़ ले लिया कि जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उसका अंगूठा काटना पड़ा। यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि खतरनाक शौक की उसे कीमत चुकानी पड़ी।
विज्ञापन
NASA Artemis-II: इस दिन लॉन्च हो सकता है नासा का खास मिशन, 53 साल बाद चंद्रमा के पास पहुंचेंगे इंसान
सांप हो गया था बीमार
कुछ समय पहले हुआंग का सांप बीमार हो गया था और खुद से खाना नहीं खा पा रहा था। इसके कारण शख्स उसे अपने हाथों से खाना खिला रहा था, अचानक सांप ने उसकी उंगली को काट लिया। जहर तेजी से शरीर में फैलने लगा और हालात बिगड़ गए।
Nostradamus: युद्ध को लेकर नास्त्रेदमस ने की हैं ये 4 डरावनी भविष्यवाणियां, आखिर 2026 में क्या होने वाला है
सांप के जहर के कारण उसके खून के थक्के जमने की क्षमता को बुरी तरह प्रभावित हो गई। अंगूठे में नेक्रोसिस यानी टिश्यू डैमेज शुरू हो गया। डॉक्टरों के पास एक ही रास्ता बचा...संक्रमण फैलने से रोकने के लिए अंगूठा काटना। इसलिए उन्होंने शख्स की जान बचाने के लिए अंगूठे को काट दिया।