फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   China Zoo Video Chinese Zoo Paints Donkey To Look Like Zebra And Users Are Miffed

China Zoo Video: चिड़ियाघर में नहीं था जेब्रा तो गधे के साथ ही कर दिया खेल, सोशल मीडिया पर उड़ा चीन का मजाक

Wed, 19 Feb 2025 02:06 PM IST
Dharmendra Singh धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 19 Feb 2025 02:06 PM IST
सार

China Zoo Video: चिड़ियाघर में इस फर्जीवाड़े को लोग आसानी समझ सकते हैं। दरअसल चीन के एक चिड़ियाघर में जेब्रा नहीं होने पर मैनेजमेंट ने गजब का जुगाड़ लगाया है और फर्जीवाड़ा किया है।

विज्ञापन
China Zoo Video Chinese Zoo Paints Donkey To Look Like Zebra And Users Are Miffed
चिड़ियाघर में नहीं था जेब्रा तो गधे के साथ ही कर दिया खेल - फोटो : X/@75secondes

विस्तार

China Zoo Video: चिड़ियाघर में लोग अलग-अलग जानवरों को देखने के लिए जाते हैं। कभी-कभी ऐसा होता कि पिजड़े में जानवर नहीं होते हैं, तो लोग निराश होते हैं। चिड़ियाघर में जानवरों को दूसरी जगहों से लाकर रखा जाता है, ताकि उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या लोग आएं। फर्जी सामानों के महशूर चीन ने अब चिड़ियाघर में भी फर्जीवाड़ा किया है। चीन का यह सच सामने आने के बाद लोग उसका मजाक उड़ा रहे हैं। 

विज्ञापन


चिड़ियाघर में इस फर्जीवाड़े को लोग आसानी समझ सकते हैं। दरअसल चीन के एक चिड़ियाघर में जेब्रा नहीं होने पर मैनेजमेंट ने गजब का जुगाड़ लगाया है और फर्जीवाड़ा किया है। मैनेजमेंट यह जुगाड़ इसलिए किया कि चिड़ियाघर घूमने के पहुंचे लोग निराश न हो, लेकिन उसने ऐसा फर्जीवाड़ा किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 
विज्ञापन


दरअसल, चीन के एक चिड़ियाघर में जेब्रा नहीं होने पर जेब्रा नहीं होने पर उन्होंने गधे को ही जेब्रा बना दिया। गधे को सफेद और काले पेंट से रंग दिया। उसके ऊपर उन्होंने जेब्रा जैसी धारियां बना दी, लेकिन गधे को इतनी बुरी तरह से पेंट किया गया था कि देखकर कोई भी क्रोधित हो जाए। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि गधे की शरीर से रंग भी निकलना शुरू हो गया है। तस्वीर देखने के बाद ही हो सकता है कि शायद आपका भी मूड खराब हो जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Earth Viral Video: कभी देखा है घूमती हुई धरती? सामने आया अद्भुत वीडियो, देखकर हो जाएंगे हैरान




सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि गधे के चेहरे को पेंट नहीं किया गया है। इसके कारण वह काफी अजीबोगरीब दिख रहा है रहा है। इसे देखकर कई लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  X पर @75secondes नाम के अकाउट पर वीडियो को शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर काफी बवाल बचने के बाद मैनेजमेंट ने स्वीकार किया गधे को जेब्रा बनाना एक मार्केटिंग स्ट्रैटजी है।

Viral Video: जिम में बेंच प्रेस करते समय गले पर जा गिरा वजन, लड़की की मदद से ऐसे बची जान, वीडियो हुआ वायरल

चीन की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पार्क स्टाफ ने कहा कि पर्यटक को रिझाने के लिए मैनेजमेंट ने यह आइडिया अपनाया था। इसके पहले चीन के चिड़ियाघर में कुत्तों को पांडा भी बनाया जा चुका है। जानबूझ कर उसे ऐसा पेंट किया है ताकि पता चले कि वो जेब्रा नहीं, बल्कि गधा है। सच सामने आने के बाद मैनेजमेंट ने कहा कि मालिक ने सिर्फ मजे के लिए ऐसा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed