कोरोना वायरस ने दुनियाभर में कहर बरपा रखा है। इस खतरनाक वायरस ने अब तक छह हजार से भी ज्यादा लोगों की जान ले ली है, जबकि लाखों लोग इससे संक्रमित हैं। चीन में हालात और भी बुरे हैं। कोरोना वायरस की वजह से यहां के कई शहर बंद हैं और लोग घरों में कैद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब यहां घर में कैद होना पति-पत्नियों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। घर पर साथ रहने से पति-पत्नियों के बीच विवाद हो रहे हैं और इस विवाद की वजह से चीन में तलाक के मामले बढ़ रहे हैं।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के शिचुआन प्रांत में महज एक महीने के अंदर 300 से ज्यादा दंपतियों ने तलाक की अर्जी दाखिल की है। इसकी वजह बताई जा रही है कि घर पर पति-पत्नी जरूरत से ज्यादा एक दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं। इससे उनके बीच विवाद बढ़ रहे हैं। चीन के डाझोऊ इलाके के मैरिज रजिस्ट्री ऑफिस ने स्पष्ट किया है कि वायरस के प्रकोप के बाद से आवेदनों की संख्या में वृद्धि हुई है।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि कोरोना वायरस की वजह से लगभग एक महीने तक मैरिज रजिस्ट्री के दफ्तर बंद रहे, इसलिए तलाक के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। आपको बता दें कि चीन में अभी भी कोरोनो वायरस के मामलों की संख्या सबसे अधिक है। हालांकि पिछले कुछ हफ्तों में ऐसे मामलों की संख्या में भारी कमी आई है।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इटली में भी चीन के जैसे ही हालात हैं। यहां भी कोरोना वायरस के डर से लोग घरों में कैद हैं। हालांकि यहां तलाक नहीं, लेकिन इंटरनेट के इस्तेमाल में 70 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां घरों में कैद लोग वेबसीरीज देख कर और ऑनलाइन गेम खेल कर अपना वक्त गुजार रहे हैं। टेलीकॉम कंपनी इटालिया एसपीए का कहना है कि कोरोना वायरस की वजह से इटली में इंटरनेट कनेक्शन की भी मांग बढ़ गई है।
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी घोषित किया है। अब अमेरिका और स्पेन में भी कोरोना वायरस को लेकर आपातकाल घोषित कर दिया गया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित की है। खबर है कि ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कोरोना के डर से अपना महल ही छोड़ दिया है।