फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Budget 2024: Middle ClassMemes Viral After Finance Minister Nirmala Sitharaman Budget Speech Interim Budget

Budget 2024: ''पोपट पे पोपट, सब जगह मेरा पोपट हो रहा'', मिडिल क्लास ने ऐसे निकाली भड़ास, मजेदार मीम्स वायरल

Thu, 01 Feb 2024 06:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 01 Feb 2024 06:15 PM IST
सार

वित्त मंत्री ने बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों से जुड़ी वेलफेयर स्कीम के लिए फंड जारी किया गया है। निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में देश का पूरा वित्तीय लेखा-जोखा जनता के सामने रखा, लेकिन इस बजट में करदाताओं को कोई राहत नहीं दी गई।

विज्ञापन
Budget 2024: Middle ClassMemes Viral After Finance Minister Nirmala Sitharaman Budget Speech Interim Budget
बजट को लेकर मिडिल क्लास ने ऐसे निकाली भड़ास - फोटो : PTI/Twitter

विस्तार

बजट 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में मोदी सरकार 2.0 का आखिरी बजट पेश किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने कार्यकाल का छठा बजट पेश किया है। इस मिनी बजट में भी फिर सरकार ने कई बड़े एलान किए। वित्त मंत्री ने इस बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों से जुड़ी वेलफेयर स्कीम के लिए फंड जारी किया गया है। निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में देश का पूरा वित्तीय लेखा-जोखा जनता के सामने रखा, लेकिन इस बजट में करदाताओं को कोई राहत नहीं दी गई। 

विज्ञापन


सरकार ने इनकम टैक्स स्लैब में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन स्टार्टअप के लिए टैक्स छूट एक साल के लिए बढ़ा दी गई है। इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं किए जाने सोशल मीडिया पर मीडिल क्लास को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई है। मिडिल क्लास को इनकम टैक्स में छूट की उम्मीद थी, लेकिन कोई राहत नहीं मिलने के बाद सोशल मीडिया पर लोग खूब पोस्ट कर रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एक यूजर ने धारावाहिक तारेक मेहता का उल्टा चश्मा के कैरेक्टर जेठा लाल का वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह कह रहे हैं, पोपट पे पोपट, सब जगह मेरा पोपट हो रहा है। 



एक यूजर ने अजय देवगन की फिल्म के डायलॉग के साथ उनकी तस्वीर शेयर की है और लिखा है कि कुछ नहीं बदला यार आज भी सब कुछ वैसा का वैसा ही है। 

एक यूजर ने फिल्म थ्री इडियट्स के एक सीन की तस्वीर शेयर की जिसमें डायलॉग है - जैसा चल रहा वैसा चलने दो।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed