फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Brother brought a cat in the kitchen to tease his sister mother beat him with utensils Video goes Viral

Viral Video: बहन को तंग करने के लिए किचन में बिल्ली ले आया भाई, मां ने देखते ही बर्तनों से कर दी कुटाई

Tue, 03 Jun 2025 11:31 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 03 Jun 2025 11:31 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत एक घरेलू सीन से होती है। एक मां और उसकी बेटी किचन में मिलकर खाना बना रही होती हैं। तभी बेटा अपनी गोद में एक बिल्ली का बच्चा लेकर वहां आता है। उसका मकसद सिर्फ अपनी बहन के साथ मजाक करना होता है।

विज्ञापन
Brother brought a cat in the kitchen to tease his sister mother beat him with utensils Video goes Viral
बहन के साथ मजाक करना बेटे को पड़ा भारी - फोटो : एक्स@realsidYdv

विस्तार

सोशल मीडिया आज के लोगों के लिए मनोरंजन का एक साधन बन गया है। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है, जहां कब क्या और किस वजह से कुछ वायरल हो जाए इसका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। हर दिन हजारों वीडियो पोस्ट किए जाते हैं और उनमें से कुछ इतने अलग या मजेदार होते हैं कि देखते ही देखते लाखों लोगों तक पहुंच जाते हैं। कभी लोग अपने जुगाड़ से सबको चौंका देते हैं तो कभी रील्स के लिए स्टंट या फिर अजीब हरकतें लोगों की हंसी का कारण बन जाती हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां अपनी बेटी को डराने की कोशिश कर रहे बेटे की जोरदार पिटाई कर देती है। वीडियो देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत एक घरेलू सीन से होती है। एक मां और उसकी बेटी किचन में मिलकर खाना बना रही होती हैं। तभी बेटा अपनी गोद में एक बिल्ली का बच्चा लेकर वहां आता है। उसका मकसद सिर्फ अपनी बहन के साथ मजाक करना होता है। वह बिल्ली के बच्चे को बहन के कंधे पर रख देता है, जिससे वह बुरी तरह डर जाती है। यह मजाक एकदम अचानक होता है और बहन की घबराहट देखकर मां तुरंत प्रतिक्रिया देती है और बेटा भी मां का एक्शन देखकर सकपका जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मां पकड़कर कर देती है कुटाई
मां को शायद यह मजाक बिलकुल भी पसंद नहीं आता है। वह बिना देर किए किचन में रखा एक बर्तन उठाती है और बेटे की जमकर पिटाई कर देती है। यही नहीं वह उसे कई बार मारती है, जिससे साफ पता चलता है कि उसे बेटे की हरकत पर गुस्सा आ गया है। बेटी भी इतनी बुरी तरह से डरी हुई थी कि मौके का फायदा उठाकर वह भी अपने भाई को दो-चार थप्पड़ मार देती है।

लोगों ने दी दिलचस्प प्रतिक्रियाएं
यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो जाती है और फिर इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @realsidYdv नाम के अकाउंट से पोस्ट किया जाता है। वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया है, “और करो मजाक।” इस कैप्शन से साफ है कि यह वीडियो मजाकिया अंदाज में साझा किया गया है, हालांकि लोगों की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग रही हैं। बता दें कि खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लाइक्स और रीट्वीट्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स ने जमकर मजे लिए हैं। एक यूजर ने लिखा, “ले कबाड़ा कर दिया।” एक दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए कहा, “कर्म करता हूं, कांड हो जाता है।” तीसरे यूजर ने लिखा, “बहुत गलत हुआ भाई।” वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया, “मजाक पड़ गया भारी।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed