फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bride sings haule haule at wedding groom forgot to look away video goes viral

Viral Video: दुल्हन ने अपनी शादी को बना दिया यादगार, हौले-हौले' गाना सुन नजरें हटाना भूल गया दूल्हा

Tue, 20 Jan 2026 04:06 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 20 Jan 2026 04:06 PM IST
सार

Viral Video: भारतीय संस्कृति में शादी एक पवित्र और अटूट बंधन माना जाता है, जो प्रेम, विश्वास और साथ निभाने का वादा है। अपनी शादी को लेकर हर कोई बहुत उत्सुक होता है, इसलिए लोग अपने लुक से लेकर अपनी एंट्री तक को सबसे खास बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दुल्हन ने कुछ ऐसा किया है, जिसने हर किसी का दिल छू लिया है। 

विज्ञापन
Bride sings haule haule at wedding groom forgot to look away video goes viral
शादी में दुल्हन की लाइव सिंगिंग का वीडियो - फोटो : @henna.umairaa

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। शादी के पलों को खास बनाने के लिए लोग अक्सर भव्य सजावट, डांस परफॉर्मेंस और ग्रैंड एंट्रीज का सहारा लेते हैं। ऐसे में वायरल हो रहे एक वीडियो में दुल्हन ने कुछ ऐसा किया है, जिसने हर किसी का दिल छू लिया है। जिससे साफ पता चलता है कि किसी रिश्ते की असली खूबसूरती सादगी में ही छिपी होती है। 

विज्ञापन

Viral Video: चलते ट्रक के नीचे बाइक दौड़ाता दिखा शख्स, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

विज्ञापन

Viral Video: शादी के मंडप में दूल्हे की हरकत देख पंडित जी ने किया किनारा, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में शादी की रस्मों के दौरान दुल्हन हाथ में माइक लिए दूल्हे के साथ एंट्री करती नजर आती है। स्टेज पर न कोई बैकग्राउंड ट्रैक है और न डीजे का शोर, दुल्हन खुद अपनी आवाज में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' का मशहूर गीत 'हौले-हौले' गाना गाती है। लाल जोड़े में सजी दुल्हन जैसे-जैसे स्टेज की ओर बढ़ती है, दूल्हा उसे प्यार भरी निगाहों से निहारता रहता है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Henna Umaira! (@henna.umairaa)


माइक लिए एंट्री करती दुल्हन के इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @henna.umairaa नाम के अकाउंट से एक महीने पहले शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लोगों देख चुके हैं। तो वहीं लोग इस पर लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- रब ने बना दी जोड़ी। दूसरे यूजर ने लिखा- दुल्हन रिलैक्स होकर गा रही है और दूल्हा घबराया हुआ है। तो वहीं कई लोगों ने दुल्हन की आवाज की जमकर तारीफ की और इसे शादी के सबसे प्यारे और यादगार पलों में से एक बताया। 


बता दें कि ये गाना 12 दिसंबर, 2008 को रिलीज हुई शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' का गाना है। इस गाने के शब्द 'तुझमें रब दिखता है' सीधा दिल को छूते हैं और इसकी धुन मन को सुकून पहुंचाती है। इस गाने की मदद से आप अपने दिल की बात जिसे आप चाहते हैं उस तक पहुंचा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed