फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Brazilian wandering spider to sydney funnel web Worlds Most Dangerous Spiders

Spider: ये हैं दुनिया की सबसे खतरनाक मकड़ियां, काट लें तो जा सकती है जान

Thu, 11 Sep 2025 07:40 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 11 Sep 2025 07:40 PM IST
सार

Worlds Most Dangerous Spiders: अधिकांश मकड़ियां इंसानों के लिए खतरनाक नहीं होती हैं। वहीं कुछ मकड़ियां इतनी जहरीली होती हैं, जो अगर इंसान को काट लें और सही समय पर इलाज न मिले तो जान तक जा सकती है।

विज्ञापन
Brazilian wandering spider to sydney funnel web Worlds Most Dangerous Spiders
Optical Illusion Challange - फोटो : AdobeStock

विस्तार

Worlds Most Dangerous Spiders: दुनियाभर में मकड़ी की हजारों प्रजातियां मौजूद हैं। अक्सर लोग इनका नाम सुनते ही काफी डर जाते हैं। हालांकि, अधिकांश मकड़ियां इंसानों के लिए खतरनाक नहीं होती हैं। वहीं कुछ मकड़ियां इतनी जहरीली होती हैं, जो अगर इंसान को काट लें और सही समय पर इलाज न मिले तो जान तक जा सकती है। मकड़ियों का जब हम नाम सुनते हैं तो दिमाग में कई बार वहीं घरों में जाला बुनने वाली मकड़ी की तस्वीर बनती है। वहीं दुनियाभर में कई प्रजातियों की मकड़ियां दिखने में खतरनाक होने के साथ साथ जानलेवा भी हैं।

विज्ञापन


ये मकड़ियां अक्सर पेड़ों की छाल, पत्तों के बीच या मिट्टी में छिपकर रहती हैं। अब तक मकड़ियों के काटे जाने की वजह से कई लोगों की जान चली गई है। इसी कड़ी में आज हम आपको दुनिया की जहरीली मकड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

ब्राजीलियन वांडरिंग स्पाइडर

  • ब्राजीलियन वांडरिंग स्पाइडर की गिनती दुनिया की खतरनाक मकड़ियों में की जाती है।
  • इस मकड़ी का न्यूरोटॉक्सिन जहर इतना घातक होता है कि इसके काटे जाने के बाद व्यक्ति की जान तक जा सकती है। 
  • वहीं अगर सही समय पर इलाज मिले तो व्यक्ति को बचाया जा सकता है। 

Dancing Plague: जब दुनिया में फैल गई थी नाचने की बीमारी, हफ्तों तक डांस ही करते रहे लोग और गिरकर मर गए 

सिडनी फनल वेब

  • सिडनी फनल वेब की गिनती भी दुनिया की खतरनाक मकड़ियों में की जाती है।
  • ये मकड़ी शिकार करने के मामले में काफी खतरनाक है। इस मकड़ी का आकार फनल जैसा होता है।
  • इसी वजह से इस मकड़ी को सिडनी फनल वेब नाम दिया गया है।

Alien Life: सौरमंडल में ही मौजूद हो सकती है एलियन लाइफ, इस विशाल ग्रह के चांद पर मिल सकते हैं जीवन के सबूत

विज्ञापन

ब्राउन रिक्लूज स्पाइडर

  • इस मकड़ी को विओलन या फिडल बैक स्पाइडर के नाम से भी लोग जानते हैं।
  • इसकी गिनती भी दुनिया की खतरनाक मकड़ियों में की जाती है।
  • ये मकड़ियां अमेरिका के मध्य पश्चिमी और दक्षिण पूर्वी हिस्सों में पाई जाती हैं। 

रेडबैक/ ब्लैक विडो स्पाइडर

  • ये मकड़ी मुख्यतौर पर ऑस्ट्रेलिया में पाई जाती है।
  • शिकार करने के मामले में ये मकड़ी काफी खतरनाक है।
  • इसके पीछे का रंग लाल होता है। इस वजह से इनकी पहचान आसानी से की जा सकती है।
  • इस मकड़ी के काटे जाने के कई मामले अक्सर सामने निकलकर आते रहते हैं।

Snake: ये हैं अमेजन के जंगल में पाए जाने वाले पांच खतरनाक सांप, काट लें तो पल भर में जा सकती है जान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed