फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Boyfriend went on a date with another girl girlfriend beat him up so badly that you will be stunned to see it

Viral Video: दूसरी लड़की के साथ डेट पर पहुंचा बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड ने की ऐसी कुटाई कि देखकर दंग रह जाएंगे

Fri, 15 Aug 2025 05:54 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 15 Aug 2025 05:54 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में नजर आता है कि एक लड़का और लड़की रेस्तरां में बैठकर बातें कर रहे हैं। तभी वहां अचानक एक और लड़की पहुंच जाती है। उसे देखते ही लड़के के हाव-भाव बदल जाते हैं क्योंकि दावा किया जा रहा है कि यही उसकी असली गर्लफ्रेंड थी।

विज्ञापन
Boyfriend went on a date with another girl girlfriend beat him up so badly that you will be stunned to see it
दूसरी लड़की के साथ डेट पर गया लड़का - फोटो : एक्स@gharkekalesh

विस्तार

आजकल रिश्तों में धोखा देने के मामले अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं। कई लड़के एक गर्लफ्रेंड होते हुए भी दूसरी लड़की के साथ डेट पर जाते हैं और जब सच सामने आता है तो उन्हें भारी शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। कई बार तो हालात हाथापाई तक पहुंच जाते हैं। ऐसा ही एक वाकया इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को रंगे हाथ पकड़कर गुस्से में थप्पड़ों की झड़ी लगा दी। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में नजर आता है कि एक लड़का और लड़की रेस्तरां में बैठकर बातें कर रहे हैं। तभी वहां अचानक एक और लड़की पहुंच जाती है। उसे देखते ही लड़के के हाव-भाव बदल जाते हैं क्योंकि दावा किया जा रहा है कि यही उसकी असली गर्लफ्रेंड थी। लड़की को पहले से शक था कि बॉयफ्रेंड उसे धोखा दे रहा है और अब उसने सबूत के साथ पकड़ लिया था। बस फिर क्या था गुस्से से भरी गर्लफ्रेंड ने उसके चेहरे पर कई थप्पड़ जड़ दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गर्लफ्रेंड का चढ़ा पारा
रेस्तरां में मौजूद दूसरी लड़की ने बीच में आकर हालात संभालने की कोशिश की, लेकिन गर्लफ्रेंड के तेवर देखकर वह भी पीछे हट गई। वहीं मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरा मंजर कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इसे अब तक 2 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और हजारों ने लाइक व कमेंट किए हैं। कई लोगों ने धोखा देने को गलत ठहराते हुए लिखा कि लड़के के साथ जो हुआ, वह सही था।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
एक यूजर ने लिखा, “लगता है देश की नई पीढ़ी समाज और देश दोनों को बर्बाद करने में लगी है।” वहीं, कुछ लोगों का ध्यान पहली गर्लफ्रेंड की शक्ल पर गया और उन्होंने मजाक में पूछा कि वह उसकी गर्लफ्रेंड है या मां।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed