डेटिंग एप के बारे में तो आप जानते ही होंगे। असल में यह लड़के-लड़कियों को एक दूसरे से मिलाने वाला एप होता है। डेटिंग एप एक तरह से दो-धारी तलवार की तरह होते हैं, क्योंकि यहां आपको जो
लोग मिलते हैं अमूमन आप उनके बारे में कुछ भी नहीं जानते और पूर्व में कुछ ऐसी खबरें सामने आती रहीं हैं, जिससे लोगों का भरोसा डेटिंग एप से उठ गया था। लेकिन आज जिस खबर के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, उससे एक बात तो तय हो जाएगी कि डेटिंग एप पर मिलने वाले सारे लोग बुरे नहीं होते बल्कि उनमें कुछ ऐसे भी होते हैं जो किसी भी हद तक आपकी मदद करने को तैयार रहते हैं।
2 of 7
एशले टरकोट अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ
- फोटो : Facebook/Andy Mayzak
दरअसल, एंड्रयू मेयजैक और एशले टरकोट एक-दूसरे को एक डेटिंग एप पर मिले थे। इसके कुछ समय बाद ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और आज दोनों साथ में हैं, लेकिन इस पूरे किस्से में खास बात यह है कि हाल ही में 23 वर्षीय एंड्रयू ने पॉल टरकोट को अपनी किडनी दान में दी है। पॉल और कोई नहीं बल्कि एंड्रयू की गर्लफ्रेंड एशले के पिता हैं। जैसे ही एंड्रयू को पता चला कि एशले के पिता अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें किडनी की जरूरत है, तो एंड्रयू ने पलभर की भी देर नहीं लगाई और किडनी दान करने के लिए तैयार हो गए।
3 of 7
ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेड के पिता को दान कर दी किडनी
- फोटो : Facebook/Ashley Turcotte
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पॉल जब 17 साल के थे, तभी डॉक्टरों ने उनकी किडनी में कुछ समस्या का पता लगाया था, लेकिन साल 2011 में जब पॉल को एक गंभीर बीमारी हुई तो उनकी किडनी बुरी तरह प्रभावित हो गई। डॉक्टरों ने पॉल की जान बचाने का एकमात्र तरीका बताया किडनी ट्रांसप्लांट। एंड्रयू को जैसे ही इस बारे में पता चला, वह फौरन ही किडनी दान करने को तैयार हो गए। इसके बाद डॉक्टरों ने एंड्रयू के कई परीक्षण किए, जिसमें सामने आया कि एंड्रयू की किडनी पॉल की किडनी से मैच करती है।
4 of 7
ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेड के पिता को दान कर दी किडनी
- फोटो : Facebook/Ashley Turcotte
इस पूरे मामले के बारे में एंड्रयू ने कहा कि, 'मैंने तुरंत मन बना लिया था कि मुझे यह करना है। एशले अपने पिता से बहुत प्यार करती है और मैं एशले से बहुत प्यार करता हूं। जिंदगी हमें दोबारा मौका नहीं देती और मैं पॉल को खोना नहीं चाहता था। यह मेरे लिए भी सुखद अहसास है कि मेरी वजह से उनकी जान बच गई।'
5 of 7
ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेड के पिता को दान कर दी किडनी
- फोटो : Facebook/Ashley Turcotte
वहीं, एंड्रयू की गर्लफ्रेंड और पॉल की बेटी एशले ने कहा, 'मैं अपने परिवार को बारे में जल्दी किसी से बात नहीं करती, लेकिन जब हालात बहुत बुरे हो गए तो मैंने एंड्रयू से अपनी परेशानी साझा की। उसने मेरा साथ दिया। उसने पूरी ईमानदारी और बिना किसी झिझक के मेरे पिता के लिए वह किया जो कोई और नहीं करता।'