फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Boy kisses mother in front of daughter and runs away police Takes action and makes him apologize

Viral Video: बेटी के सामने मां को सरेआम किस कर के भागा लड़का, पुलिस ने तोड़ी टांगे और मंगवाई माफी

Tue, 27 May 2025 11:33 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 27 May 2025 11:33 AM IST
सार

Viral Video: इस शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला तेजी से सुर्खियों में आया और पुलिस प्रशासन हरकत में आया। वायरल वीडियो के आधार पर मेरठ पुलिस ने जांच शुरू कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए।

विज्ञापन
Boy kisses mother in front of daughter and runs away police Takes action and makes him apologize
महिला के साथ की शर्मनाक हरकत - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सोशल मीडिया पर कुछ वायरल वीडियो कई बार तो हमें हंसा कर जाते हैं, लेकिन कई ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं, जिसे देख हमें इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि आज भी मनचले किस तरह से राह चलते लोगों को परेशान करते हैं। अब हाल ही में,  उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो जब एक बुर्का पहनी महिला अपनी बेटी के साथ सड़क पर जा रही थी, तभी एक मोपेड सवार युवक ने अचानक महिला के साथ सरेआम बदसलूकी कर दी। युवक ने महिला को जबरन किस किया और फिर मौके से फरार हो गया। पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। तो आज की इस खबर में हम आपको पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला तेजी से सुर्खियों में आया और पुलिस प्रशासन हरकत में आया। वायरल वीडियो के आधार पर मेरठ पुलिस ने जांच शुरू कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए। पुलिस ने सबसे पहले वीडियो की सटीक लोकेशन का पता लगाया और फिर आरोपी की पहचान के लिए विशेष जांच टीम भी बनाई। करीब सात घंटे की के बाद आरोपी की पहचान सुहैल के रूप में की गई, जो अहमदनगर इलाके का ही निवासी है। आरोपी को उसी दिन देर शाम गिरफ्तार कर थाने लाया गया।
विज्ञापन


आरोपी ने कान पकड़कर मांगी माफी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में सुहैल ने अपने कान पकड़कर माफी मांगी और कहा, "सर, मुझसे गलती हो गई है, अब ऐसा कभी नहीं करूंगा।" हालांकि, पुलिस ने उसे बिल्कुल भी ढील नहीं दी और उसके खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को लेकर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और तेजी से जांच कर आरोपी को पकड़ने में कामयाब हुई। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed