फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Boy falls into pothole while walking on road, mother pulls him out beats him slaps him Video goes Viral

Viral Video: सड़क पर चलते हुए गड्ढे में गिर गया था लड़का, मां ने बाहर निकालकर सबसे पहले की कुटाई, जड़ा तमाचा

Fri, 03 Oct 2025 05:26 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 03 Oct 2025 05:26 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि एक मां अपने दो नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ कहीं जा रही होती है। मां सबसे आगे चल रही होती है और दोनों बच्चे उसके पीछे-पीछे। सब कुछ नॉर्मल लग रहा था, तभी अचानक से छोटा बेटा अपने पैर फिसलने की वजह से सीधे गड्ढे में जा गिरता है।

विज्ञापन
Boy falls into pothole while walking on road, mother pulls him out beats him slaps him Video goes Viral
मां ने बच्चों की कुटाई की - फोटो : एक्स@gharkekalesh

विस्तार

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल ही जाता है, जो या तो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देता है या फिर गुस्से से तिलमिलाने पर। अब हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको भी यही लगेगा कि ये मां आखिर सोच क्या रही थी। मामला बड़ा मजेदार भी है और थोड़ा गुस्सा दिलाने वाला भी। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि एक मां अपने दो नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ कहीं जा रही होती है। मां सबसे आगे चल रही होती है और दोनों बच्चे उसके पीछे-पीछे। सब कुछ नॉर्मल लग रहा था, तभी अचानक से छोटा बेटा अपने पैर फिसलने की वजह से सीधे गड्ढे में जा गिरता है। आप सोच सकते हैं कि मां का रिएक्शन क्या होगा? जाहिर है कि हर मां सबसे पहले अपने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालेगी, उसे प्यार से चुप कराएगी। लेकिन यहां कहानी थोड़ी अलग है। जैसे ही बच्चे को गड्ढे से बाहर निकाला गया, मां ने अचानक से उसको डांटना-पीटना शुरू कर दिया। बेचारा बच्चा पहले ही गिरकर जोर-जोर से रो रहा था और ऊपर से मार खाकर और भी जोर से चिल्लाने लगा। ये देखकर हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को खूब पिटती है मां
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। बच्चे को पीटने के बाद मां ने अपनी बेटी को भी नहीं छोड़ा। अब बेटी का तो इसमें कोई कसूर ही नहीं था, लेकिन मां ने सोचा शायद दोनों को एक साथ सबक सिखाना है। नतीजा ये हुआ कि बेटी भी पिट गई। अब वीडियो देखने वाले लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर लड़की को क्यों पीटा गया।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही लोगों ने तरह-तरह की बातें करनी शुरू कर दीं। किसी ने कहा कि मां का तरीका बिल्कुल गलत है तो किसी ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया। एक यूजर ने तो मजे लेते हुए लिखा, "गिरा तो मारो, नहीं गिरा तो भी मारो, बस मारो।" इस कमेंट को पढ़कर लोग और भी ज्यादा हंसने लगे। दरअसल, इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों को ये सीन बहुत फनी लगा क्योंकि मां का रिएक्शन बिलकुल अलग था। वहीं कई लोग इस बात से नाराज हुए कि छोटे बच्चों को इस तरह पीटना ठीक नहीं है। खासकर तब जब वो खुद पहले से दर्द में हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed