फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bike rider runs over a snake the snake immediately bites the man leg Video goes Viral on Internet

Viral Video: बाइक सवार ने सांप पर चढ़ा दी बाइक, नाग में भी तुरंत शख्स के पैरों पर डसा, फिर जो हुआ...

Thu, 13 Nov 2025 03:35 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 13 Nov 2025 03:35 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में साफ दिखाई देता है कि सड़क के बीचों बीच एक सांप रेंग रहा होता है। तभी अचानक एक बाइक सवार उस रास्ते से गुजरता है और उसे शायद सड़क पर पड़े सांप का अंदाजा ही नहीं होता।

विज्ञापन
Bike rider runs over a snake the snake immediately bites the man leg Video goes Viral on Internet
बाइक सवार के पैरों पर डस लेता है सांप - फोटो : एक्स@sanju916131

विस्तार

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जो हमें हैरान कर देता है। कभी इंसानों की गलती से हादसा हो जाता है तो कभी जानवरों की दुनिया से ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो सोचने पर मजबूर कर देते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बाइक सवार अनजाने में अपनी जान जोखिम में डाल बैठता है। हुआ यूं कि उसने गलती से एक सांप को कुचल दिया और फिर वही सांप पलटकर उसे डस लेता है। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में साफ दिखाई देता है कि सड़क के बीचों बीच एक सांप रेंग रहा होता है। तभी अचानक एक बाइक सवार उस रास्ते से गुजरता है और उसे शायद सड़क पर पड़े सांप का अंदाजा ही नहीं होता। नतीजा यह होता है कि उसकी बाइक सीधे उस सांप पर चढ़ जाती है। झटका लगने से सांप बुरी तरह घायल हो जाता है। लेकिन इसी बीच जब बाइक सवार अपनी गाड़ी पीछे करता है तो सांप झट से पलटवार कर देता है और उसके पैर पर डंस मार देता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार के पैरों पर डस लेता है सांप
सबसे हैरानी की बात तो यह थी कि बाइक सवार को शुरुआत में इस बात का एहसास ही नहीं हुआ कि उसे सांप ने काट लिया है। वह पहले तो आराम से बाइक आगे बढ़ाने की कोशिश करता है, लेकिन जैसे ही उसकी नजर पीछे पड़े उस सांप पर पड़ती है, उसके होश उड़ जाते हैं। डर के मारे उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो बाइक समेत गिर जाता है।


दो हिस्सों में बंटा सोशल मीडिया
वीडियो देखकर ये साफ नहीं हो पाता कि बाइक सवार की हालत आगे कैसी रही, उसकी जान बची या नहीं, इसकी कोई पक्की जानकारी नहीं है। लेकिन इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को दो हिस्सों में बांट दिया है। कुछ लोगों ने कहा कि गलती से बाइक सांप पर चढ़ गई, सांप ने आत्मरक्षा में डंसा। वहीं कुछ ने बाइक सवार को दोषी ठहराया और कहा कि सड़क पर ध्यान से चलना चाहिए था।

लोगों ने दी अपनी राय
वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने अपनी-अपनी राय दी। एक ने लिखा, “सांप बेचारा अपने बचाव में था, इंसान गलती से नहीं बल्कि लापरवाही से नुकसान पहुंचाता है।” दूसरे ने लिखा, “अगर उसे पहले सांप दिख जाता तो शायद वो रास्ता बदल लेता।” कुछ लोगों ने तो इसे कर्म का खेल बताया, “जो प्रकृति के साथ गलत करता है, उसे उसी पल सजा मिल जाती है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed