फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bike driver slapped a woman so hard that she fell on the road Video goes Viral on Internet

Viral Video: रैपिडो वाले ने महिला को मारा इतना जोरदार तमाचा की सड़क पर गिरी लड़की, इस बात पर हुई थी बहस

Tue, 17 Jun 2025 10:26 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 17 Jun 2025 10:26 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला और ड्राइवर के बीच बहस हो रही है। अचानक ड्राइवर महिला को जोरदार थप्पड़ मार देता है, जिससे वह नीचे गिर जाती है। घटना के वक्त आसपास लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी हस्तक्षेप नहीं किया।

विज्ञापन
Bike driver slapped a woman so hard that she fell on the road Video goes Viral on Internet
रेपिडो बाइक वाले ने महिला को मारा थप्पड़ - फोटो : एक्स@gharkekalesh

विस्तार

हाल ही में, बेंगलुरु के जयनगर इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक रैपिडो बाइक टैक्सी ड्राइवर ने एक महिला यात्री के साथ मारपीट की। यह घटना तब की है, जब महिला अपने काम के लिए घर से निकली थी। वह जयनगर स्थित एक ज्वेलरी स्टोर में सेल्स वुमन के रूप में कार्यरत है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिससे लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला और ड्राइवर के बीच बहस हो रही है। अचानक ड्राइवर महिला को जोरदार थप्पड़ मार देता है, जिससे वह नीचे गिर जाती है। घटना के वक्त आसपास लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी हस्तक्षेप नहीं किया। मामले की शुरुआत उस वक्त हुई जब महिला ने ड्राइवर की तेज और लापरवाह ड्राइविंग पर आपत्ति जताई। उसने यह भी विरोध किया कि ड्राइवर ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहा था और बार-बार शॉर्टकट ले रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन




महिला ने भी ड्राइवर को मारा था दो थप्पड़
जांच के दौरान एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि बहस के दौरान महिला ने पहले ड्राइवर को दो बार थप्पड़ मारा था। इसके जवाब में ड्राइवर ने उसे थप्पड़ जड़ा। आरोपी ड्राइवर की पहचान सुहास के रूप में हुई है। उसने दावा किया कि महिला ने पहले उस पर हाथ उठाया और अपशब्द कहे। सुहास ने यह भी बताया कि भाषा की समस्या के चलते विवाद और बढ़ गया, क्योंकि वह केवल कन्नड़ में बात करता है, जबकि महिला अंग्रेजी बोल रही थी।


ड्राइवर को हिरासत में लिया गया
इस मामले में जयनगर पुलिस ने गैर-संज्ञेय रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और एफआईआर दर्ज करने पर विचार किया जा रहा है। घटना ऐसे समय हुई है जब कर्नाटक हाई कोर्ट के आदेश के बाद राज्य में 15 जून 2025 से बाइक टैक्सी सेवाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस फैसले के बाद रैपिडो ने 16 जून से कर्नाटक में अपनी सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की। रैपिडो ने एक बयान में कहा, "हम कर्नाटक हाई कोर्ट के हालिया आदेश का सम्मान करते हुए राज्य में अपनी बाइक टैक्सी सेवाएं 16 जून से बंद कर रहे हैं।"

लोगों ने वीडियो पर दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह मामला ऐप-आधारित टैक्सी सेवाओं की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े करता है। सोशल मीडिया पर घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने ड्राइवर की हरकत को निंदनीय बताया, जबकि बाकी ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों पक्षों की गलती मानी।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed