Viral Video: जब मरे हुए बेटे को कंधे पर उठाकर ले गया पिता, वीडियो देखकर भावुक हो सकते हैं आप
Bihar Viral Video: एक मजदूर पिता कैसे अपने मरे हुए बेटे को उठाकर ले गया। इसका वीडियो सामने आया है जो लोगों की आंखें नम कर रहा है।
विस्तार
Viral Video: बात विकसित भारत की होती है, बात होती है हर किसी को शिक्षा मिले, हर किसी के पास रहने के लिए पक्की छत हो, खाने को खाना हो आदि। इसी तरह हर किसी को इलाज देने की बातें भी खूब होती हैं, लेकिन क्या सच में ऐसा है? क्या जरूरतमंदों और गरीब वर्ग को इलाज मिल रहा है?
ये सवाल इसलिए भी खड़ा हो रहा है क्योंकि एक बेबस पिता का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आप जरूर भावुक हो जाएंगे, क्योंकि एक पिता के बेटे को जब इलाज नहीं मिला तो उसने दम तोड़ दिया और इसके बाद इस बेटे की लाश को ले जाने के लिए एंबुलेंस तक नहीं मिली। ऐसे में पिता को अपने मरे बेटे को अपने कंधों पर ले जाना पड़ा जिसका वीडियो सामने आया है। तो चलिए देखते हैं वीडियो...
कहां का है वीडियो और क्या है इसमें?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखकर लोगों का गुस्सा भी फूट रहा है। दरअसल, मामला बिहार के समस्तीपुर का बताया जा रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक मजदूर पिता अपने बेटे को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गया, लेकिन यहां उसके 5 साल के बेटे को इलाज नहीं मिला जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
जब बेटे का निधन हो गया तो बेटे के शव को उसके गांव तक ले जाने के लिए उसे एंबुलेंस तक नहीं दी गई। ऐसे में एक बेबस पिता चीखने लगा और अपने बेटे की लाश को अपने कंधे पर उठाकर खुद ही निकल पड़ा। पिता को वीडियो में बेटा-बेटा बोलते हुए देखा जा रहा है। यही नहीं, कुछ लोग वीडियो में इस पूरे नजारे को देख भी रहे हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों का निकला जमकर गुस्सा
पिता को अपने बेटे की लाश को कंधे पर ले जाने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। लोगों ने कई तरह के कमेंटर कर अपना गुस्सा दिखाया।
एक यजूर ने लिखा "भगवान इंसाफ जरूर करेंगे बाप की करुणा मइ पुकार जो लाचारी से भरी है खाली नहीं जायेगी।" जबकि, एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा "इसका जिम्मेदार जो भी हो, उसे सजा जरूर मिले नहीं भगवान की मार झेलने के लिए तैयार रहे वो लोग।"
ये है बेबस पिता का वीडियो:-
"हाँ, जो पिता के कंधे पर लटक रही है ना... वो सिर्फ़ एक मासूम की लाश नहीं है,
— Deepak Jha (@speaks_deepak) April 18, 2025
वो बिहार के 'सुशासन' की भी लाश है।"
मुज़फ्फरपुर के किसी सरकारी अस्पताल की वो दिल दहला देने वाली तस्वीर जहाँ एक पिता अपने बेटे की लाश को खुद कंधे पर उठाकर घूम रहा है वो सिर्फ़ एक दुखद क्षण नहीं, बल्कि उस… pic.twitter.com/OzVueycSjG