फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bear sitting inside car with door open like human video went viral news in hindi

Viral Video: इंसानों के जैसे कार के अंदर दरवाजा खोलकर बैठा भालू, दो करोड़ से अधिक लोगों ने देख डाला वीडियो

Thu, 21 Nov 2024 07:59 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Thu, 21 Nov 2024 07:59 PM IST
सार

इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक भालू अपने हाथों से कार का दरवाजा खोलकर अंदर बैठता हुआ दिख रहा है। यह वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bear sitting inside car with door open like human video went viral news in hindi
कार में बैठता हुआ भालू - फोटो : Instagram/@nevene2020

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। इस वीडियो में एक भालू अपने हाथों से कार का दरवाजा खोलकर बैठता हुआ दिख रहा है। यह वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वीडियो का शुरूआती फ्रेम को देखकर ये कहा जा सकता है कि वीडियो किसी पहाड़ी इलाके का है। ध्यान देने वाली बात यह है कि अब तक इस वीडियो 2 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। आइए देखते हैं वीडियो...

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nevene (@nevene2020)




वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पार्किंग में कई गाड़ियां खड़ी हैं। तभी एक भालू वहां आता है और एक-एक करके गाड़ियों के दरवाजे खोलने की कोशिश करता है। पहले तो वह एक कार का दरवाजा खोलने की कोशिश करता है लेकिन वह लॉक होता है। इसके बाद वह दूसरी कार के पास जाता है और उसके फ्रंट दरवाजे को आसानी से खोल लेता है। खास बात यह है कि भालू के दरवाजा खोलने का तरीका बिल्कुल वैसा ही होता है जैसे एक इंसान किसी कार का दरवाजा खोलता है। दरवाजा खोलते ही भालू बिना किसी देरी के कार के अंदर घुस जाता है और आराम से सीट पर बैठ जाता है। 

लोगों की प्रतिक्रिया
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग इस वीडियो को मजेदार बता रहे हैं तो कुछ लोग इस घटना से डरे हुए हैं।
एक यूजर ने लिखा, "वाह! भालू भी अब कार चलाने लगे हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "यह बहुत डरावना है। कल्पना कीजिए अगर आप कार में होते तो क्या होता?"। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @nevene2020 नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 2 करोड़ 52 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इस पोस्ट को 56 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है, साथ ही इस वीडियो पर लगभग तीन हजार लोगों ने कमेंट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed