Viral Video: अचानक फटी धरती और समा गईं कारें, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो, देखकर कांप जाएगी आपकी रूह
Viral Video: बैंकॉक के वजीरा अस्पताल के सामने 50 मीटर गहरा सिंकहोल खुल गया। इससे कारें और बिजली के खंभे धंस गए। इस घटना से शहर के निवासी हैरत में पड़ गए।
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद डरवाना वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी हॉलीवुड फिल्म के सीन की तरह लग रहा है। इसे देखने के बाद आपकी रूह कांप सकती है। दरअसल, थाईलैंड की राजधानी में बैंकॉक में एक व्यस्त सड़क अचानक धंस गई और जमीन में समा गई। सड़क पर 50 मीटर गहरा गड्ढा हो गया।
सड़क पर 50 मीटर गहरा गड्ढा होने के बाद बैंकॉक के वजीरा अस्पताल के आसपास के इलाके को तुरंत खाली कराना पड़ा और ट्रैफिक को पूरी तरह से बंद कर दिया। हादसे के दौरान कुछ गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं और सड़क पर बने बिजली के खंभे नीचे गिर गए।
अचानक धंस गई जमीन
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा बुधवार तड़के हुई। बैंकॉक के वजीरा अस्पताल के सामने 50 मीटर गहरा सिंकहोल खुल गया। इससे कारें और बिजली के खंभे धंस गए। इस घटना से शहर के निवासी हैरत में पड़ गए। बताया जा रहा है कि पास में ही बन रहे एक अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन की वजह से यह हादसा हुआ है। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जो इस खौफनाक हादसे को दिखाते हैं।
Viral Memes: जैसे ही मैच हारी बांग्लादेश, सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऐसे मजेदार मीम्स, हंस-हंसकर पकड़ लेंगे पेट
🚨🇹🇭MASSIVE SINKHOLE OPENS IN BANGKOK, TRIGGERS HOSPITAL CLOSURES
— Info Room (@InfoR00M) September 24, 2025
A 30x30 meter sinkhole over 15 meters deep collapsed in front of Vajira Hospital, Bangkok, after soil flowed into the Purple Line subway tunnels under construction.
🔹No injuries were reported, but the collapse… pic.twitter.com/gWQn0c0NLv
Viral Video: स्कूटी सवार तीन लोगों पर बंदर के झुंड ने किया हमला, स्थानीय लोगों में दिखी दहशत, वीडियो वायरल
स्थानीय अधिकारियों ने बैंकॉक में सैमसेन सड़क पर स्थित वजीरा अस्पताल के आसपास की सड़कों को सुबह करीब सात बजे बंद कर दिया। इलाके की पाइपलाइन टूट गई और पानी की तेज धार बहने लगी थी, तो वहीं बिजली के तारों के गिरने से खतरनाक चिंगारियां निकल रही थीं।
A large sinkhole opened today, September 24, 2024, in front of a hospital in Bangkok, Thailand.
— FREDDY GUSTAVO BORJA BORJA (@FreddyGusBorjaB) September 24, 2025
The video shows power lines falling.
The collapse, the causes of which are under investigation, opened a 50-meter-deep, 30-meter-wide, and 30-meter-long hole that swallowed a crane… pic.twitter.com/njKmDUeecN
Viral Video: चलते ट्रक में सो गया ड्राइवर, 2 मिनट बाद हुआ खौफनाक हादसा तभी खुली नींद, रूह कंपा देगा वीडियो
फ्लैट और अस्पताल को कराया खाली
आसपास के फ्लैटों और अस्पताल को खाली कराया गया ताकि किसी तरह का हादसा न हो। सिंकहोल खुलने के दौरान सड़क पर कई गाड़ियां मौजूद थीं और सड़क को जमीन में धंसते देख लोग तेजी से अपने वाहन पीछे हटाने लगे।
गवर्नर ने बताई हदासे की वजह
बैंकॉक के गवर्नर चाडचार्ट सिट्टीपंट ने कहा कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन तीन वाहनों को नुकसान पहुंचा है। उनका कहना है कि अधिकारियों का मानना है कि यह हादसा भूमिगत रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य के कारण हुआ है। तो वहीं अस्पताल ने कहा है कि वह दो दिन के लिए ओपीडी सर्विस बंद कर देगा।