{"_id":"682b13a965fd92785e03488e","slug":"baghpat-viral-video-snake-bites-man-during-sleeping-up-news-in-hindi-2025-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: चारपाई पर चादर ओढ़कर सो रहा था युवक, ऊपर घूम रहा था जहरीला जीव, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: चारपाई पर चादर ओढ़कर सो रहा था युवक, ऊपर घूम रहा था जहरीला जीव, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह
Mon, 19 May 2025 04:57 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 19 May 2025 04:57 PM IST
सार
Viral Video: लूंब गांव का रहने वाला मनोज गांव के ही एक होटल पर रसोइया था, जो रात में होटल में ही सो जाता था। शुक्रवार रात को भी मनोज होटल में सो रहा था। रात करीब साढ़े तीन बजे एक सांप होटल के कमरे में आ गया।
विज्ञापन
चारपाई पर चादर ओढ़कर सो रहा था युवक, ऊपर घूम रहा था जहरीला जीव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कई रूह को कंपा देने वाले होते हैं। अब इस बीच एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश के बागपत का यह वायरल वीडियो है। इसे देखकर आपको रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल, छपरौली के लूंब गांव में शुक्रवार रात होटल में रसोइया मनोज (17) सो रहा था। इस दौरान उसे दो बार कोबरा सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
इसके बाद युवक को चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोबरा सांप के डसने की पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। रसोइया की मौत के बाद ग्रामीणों ने सांप को पकड़वा दिया।
विज्ञापन
लूंब गांव का रहने वाला मनोज गांव के ही एक होटल पर रसोइया था, जो रात में होटल में ही सो जाता था। शुक्रवार रात को भी मनोज होटल में सो रहा था। रात करीब साढ़े तीन बजे एक सांप होटल के कमरे में आ गया। उसने मनोज के हाथ में डस लिया। मनोज उठा और आसपास देख लगा। कुछ दिखाई नहीं दिया तो वह सो गया।
विज्ञापन
Video Viral: हम तो डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे, बाइक पर शख्स का स्टंट करना दूसरे आदमी की ले सकता था जान
इसके बाद भी कोबरा सांप वहीं पर घूमता रहा और दोबारा मनोज के पेट पर डस लिया। इससे मनोज नींद से जाग गया और जैसे ही वह उठा तो बिस्तर पर सांप दिखाई दिया। उसने बाहर निकलकर होटल के मालिक को फोन कर घटना की सूचना दी। होटल मालिक गाड़ी लेकर आया और मनोज को किरठल गांव के एक चिकित्सक के यहां ले गया।
कब और कहां हुई थी दुनिया की सबसे महंगी पार्टी? पहुंचे थे 65 देशों से मेहमान, खर्च जानकर उड़ जाएंगे होश
वहां पर चिकित्सक ने उपचार शुरू किया, तभी मनोज की हालत बिगड़ने लगी और थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। मनोज दो भाइयों में छोटा था, उसका बड़ा भाई अनुज मजदूरी करता है। उनके पिता की करीब 15 साल पहले मौत हो गई थी। ग्राम प्रधान बहादुर सिंह ने बताया कि मनोज काफी मेहनती था, उसके परिवार को आर्थिक मदद दिलाई जाए। लोगों ने भी पीड़ित परिवार की मदद के लिए प्रशासन से मांग की है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।