फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Baby elephant lovingly slapped a couple sitting in the park hugged them and took a photo Video goes Viral

Viral Video: पार्क में बैठे कपल को छोटू हाथी ने प्यार से किया धप्पा, लगा गले और खिंचवाई फोटो, जीता दिल

Wed, 30 Jul 2025 01:44 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 30 Jul 2025 01:44 PM IST
सार

Viral Video: ऐसे वीडियो यह दिखाते हैं कि छोटे हाथी कितने मासूम, शरारती और दोस्ती करने वाले होते हैं। वे किसी को कुछ कहे बिना ही अपने प्यार और भावनाएं जाहिर कर देते हैं। जब वे इंसानों से मिलते हैं तो उनके साथ खेलते हैं, गले लगते हैं और अपनापन दिखाते हैं।

विज्ञापन
Baby elephant lovingly slapped a couple sitting in the park hugged them and took a photo Video goes Viral
नन्हे हाथी की क्यूट शैतानी - फोटो : एक्स@AMAZlNGNATURE

विस्तार

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक छोटा सा हाथी काफी चर्चा में रहा। एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह हाथी इंसानों की तरह कुर्सी पर बैठने की कोशिश करता है। वह कई बार कोशिश करता है, लेकिन सफल नहीं हो पाता। अंत में वह गुस्से में आकर कुर्सी को तोड़ देता है। यह वीडियो देखकर लोगों को बहुत हंसी आई और सबने कहा कि यह हाथी बहुत ही प्यारा और नटखट है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी क्यूट वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ऐसे वीडियो यह दिखाते हैं कि छोटे हाथी कितने मासूम, शरारती और दोस्ती करने वाले होते हैं। वे किसी को कुछ कहे बिना ही अपने प्यार और भावनाएं जाहिर कर देते हैं। जब वे इंसानों से मिलते हैं तो उनके साथ खेलते हैं, गले लगते हैं और अपनापन दिखाते हैं। यही वजह है कि जब भी ऐसे पल कैमरे में कैद होते हैं तो वे तुरंत वायरल हो जाते हैं और लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नन्हे हाथी की क्यूट शैतानी
अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इस बार भी वीडियो का हीरो एक नन्हा हाथी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पार्क में एक कपल मैदान में बैठा है। तभी अचानक पीछे से एक छोटा हाथी धीरे-धीरे उनके पास आता है। जैसे ही वे दोनों पीछे मुड़कर देखते हैं, हाथी अपनी सूंड उनके कंधे पर रख देता है। फिर वह आदमी के और करीब जाता है और अपने अगले दोनों पैर उसके कंधों पर रखकर उसे गले से लगा लेता है। यह नजारा बहुत ही प्यारा और दिल को छू लेने वाला है।

वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, "नन्हे हाथी इंसानों से बहुत प्यार करते हैं और उन्हें गले लगाना चाहते हैं।" यह वीडियो खूब देखा जा रहा है और अब तक इसे 13 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर लोगों ने ढेर सारे प्यारे कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, "अरे वाह! यह तो बहुत ही प्यारा है।" दूसरे ने कहा, "क्या आप जानते हैं कि छोटे हाथी इंसानों का चेहरा पहचान कर लंबे समय तक याद रख सकते हैं? वे अपनी सूंड से प्यार जताते हैं।" एक और यूजर ने इस वीडियो को "क्यूटनेस ओवरलोड" कह दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed