फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Auto driver was earning 5 to 8 lakh rupees per month police shut down the business Post goes Viral

Viral Post: महीने के 5 से 8 लाख रुपये कमा रहा था ऑटो ड्राइवर, जैसे ही फूटा भांडा, पुलिस ने ठप्प कराया बिजनेस

Fri, 13 Jun 2025 01:14 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 13 Jun 2025 01:14 PM IST
सार

Viral Video: उन्होंने बताया कि जब वे खुद अमेरिकी दूतावास पहुंचे तो उन्हें बैग के साथ अंदर जाने से मना कर दिया गया। उसी समय एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने उन्हें पास बुलाया और कहा कि पास ही बैग रखने की सुविधा है और इसके लिए 1000 रुपये लगेंगे।

विज्ञापन
Auto driver was earning 5 to 8 lakh rupees per month police shut down the business Post goes Viral
महीने के 5 से 8 लाख रुपये कमा रहा था ऑटो ड्राइवर - फोटो : एक्स

विस्तार

मुंबई में एक ऑटो रिक्शा चालक की अनोखी कमाई का मामला इन दिनों खूब चर्चा में है। हैरानी की बात यह है कि यह ड्राइवर बिना ऑटो चलाए हर महीने 5 से 8 लाख रुपये तक कमा रहा था। वह यह पैसा अमेरिकी दूतावास के बाहर आने वाले वीजा आवेदकों से कमाता था। वीजा इंटरव्यू के लिए दूतावास आने वाले लोगों को अंदर बैग ले जाने की अनुमति नहीं होती और इसी परेशानी को इस ऑटो ड्राइवर ने अपने लिए कमाई का जरिया बना लिया था। वह लोगों को बैग स्टोर करने के लिए लॉकर सेवा देता था और इसके बदले उनसे 1000 रुपये चार्ज करता था। तो आज की इस खबर हम आपको इसी ऑटो ड्राइवर के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर
इस बात का खुलासा को-फाउंडर राहुल रुपाणी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया। उन्होंने बताया कि जब वे खुद अमेरिकी दूतावास पहुंचे तो उन्हें बैग के साथ अंदर जाने से मना कर दिया गया। उसी समय एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने उन्हें पास बुलाया और कहा कि पास ही बैग रखने की सुविधा है और इसके लिए 1000 रुपये लगेंगे। पहले तो राहुल को यह सामान्य बात लगी, लेकिन बाद में जब उन्होंने ड्राइवर से बातचीत की और उसकी पूरी कमाई का अंदाजा लगाया, तो वह चौंक गए।
विज्ञापन


पुलिस तक पहुंच गया मामला
राहुल ने यह अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किया, जो कुछ ही समय में वायरल हो गया। उनकी इस पोस्ट को नामी बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने भी लाइक किया और ड्राइवर की समझदारी की तारीफ की। हालांकि, मामला सोशल मीडिया से निकलकर पुलिस तक पहुंचा तो जांच शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को भेजा समन
बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स थाने के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कारणों की वजह से अमेरिकी दूतावास के पास गाड़ियों की पार्किंग की अनुमति नहीं है। सिर्फ ऑटो रिक्शा को सवारियों को छोड़ने और लेने की इजाजत है। लेकिन ऑटो ड्राइवर को लॉकर चलाने या किसी दुकान में बैग रखने की कोई कानूनी अनुमति नहीं थी। पुलिस ने बताया कि इस काम में सिर्फ एक ड्राइवर नहीं, बल्कि कुल 12 लोग शामिल थे। इन सभी को समन भेजा गया है और पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बिना सुरक्षा व्यवस्था के ऐसे किसी भी स्थान पर बैग रखना एक बड़ा खतरा बन सकता है। इससे सुरक्षा में सेंध लग सकती है। खासकर जब मामला विदेशी दूतावास जैसा हो।


ड्राइवर को यह सेवा बंद करने का दिया आदेश
जांच के बाद पुलिस ने ड्राइवर को यह सेवा बंद करने का निर्देश दिया है और फिलहाल वह बैग रखने का काम बंद कर चुका है। सोशल मीडिया पर लोगों का मानना है कि यह मामला एक तरफ जहां इंसानी चतुराई और मौके का फायदा उठाने की मिसाल है, वहीं दूसरी तरफ यह सवाल भी उठाता है कि बिना अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था के इस तरह की सेवाएं चलाना कितना गलत और खतरनाक हो सकता है। पुलिस अब पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed