फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Auto driver forcibly collected fare from passenger and threatened to slap him Video goes viral on Internet

Viral Video: ऑटो वाले ने पैसेंजर से जबरन वसूला किराया और दी थप्पड़ मारने की धमकी, व्यक्ति ने सुनाई आपबीती

Mon, 24 Mar 2025 04:34 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 24 Mar 2025 04:34 PM IST
सार

डिजिटल युग ने जीवन को पहले से कहीं अधिक सरल बना दिया है। यात्रा के क्षेत्र में भी यह बदलाव साफ नजर आता है। अब कुछ ही क्लिक में कैब, बाइक या ऑटो बुक करना संभव हो गया है। हालांकि, जहां ये सेवाएं सहूलियत देती हैं, वहीं कभी-कभी कुछ लोग अप्रिय अनुभवों का भी सामना करते हैं।

विज्ञापन
Auto driver forcibly collected fare from passenger and threatened to slap him Video goes viral on Internet
प्रतिकात्मक फोटो - फोटो : freepik.com

विस्तार

आज की तकनीकी प्रगति ने हमारी रोजमर्रा की जरूरतों को बेहद आसान बना दिया है। अब न केवल खाना, बल्कि ताजी सब्जियां, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स और यहां तक कि घरेलू सहायक भी मोबाइल ऐप्स के माध्यम से आसानी से उपलब्ध हैं। डिजिटल युग ने जीवन को पहले से कहीं अधिक सरल बना दिया है। यात्रा के क्षेत्र में भी यह बदलाव साफ नजर आता है। अब कुछ ही क्लिक में कैब, बाइक या ऑटो बुक करना संभव हो गया है। हालांकि, जहां ये सेवाएं सहूलियत देती हैं, वहीं कभी-कभी कुछ लोग अप्रिय अनुभवों का भी सामना करते हैं। हाल ही में, एक व्यक्ति ने रैडिट पर अपने साथ हुई एक घटना साझा की, जिसमें एक ऑटो ड्राइवर ने जबरन अधिक किराया वसूला और धमकी भी दी।

विज्ञापन

जब ऑटो ड्राइवर ने किया दुर्व्यवहार
रेडिट पर साझा की गई पोस्ट में व्यक्ति ने बताया कि वह अपनी पहचान जाहिर नहीं करना चाहता, इसलिए एक स्पैम अकाउंट का इस्तेमाल कर रहा है। उसने लिखा कि उसने ऐप के जरिए अपने कॉलेज से घर जाने के लिए एक ऑटो बुक किया। यात्रा के दौरान सब कुछ नॉर्मल लग रहा था, हालांकि ऑटो की नंबर प्लेट ऐप पर दिखाए गए नंबर से अलग थी। चूंकि ऐसा पहले भी हो चुका था, इसलिए उसने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब वह अपने घर पर पहुंचा, तो ड्राइवर ने उसे एक स्क्रीनशॉट दिखाते हुए 338 रुपये किराया देने को कहा, जबकि उसके मोबाइल ऐप पर 256 रुपये का किराया दिख रहा था। गौर करने पर पता चला कि ड्राइवर द्वारा दिखाए गए किराए की रसीद पर 15 मार्च 2025 की तारीख थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

डर और दबाव में देना पड़ा ज्यादा किराया
जब व्यक्ति को शक हुआ, तो उसने अपने फोन में ट्रिप स्टेटस चेक किया और यह देखकर चौंक गया कि ट्रिप अभी भी एक्टिव थी। उसने ड्राइवर से ऐप खोलने को कहा, लेकिन ड्राइवर ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। जब व्यक्ति ने जोर देकर ऐप दिखाने की मांग की, तो ड्राइवर गुस्से में आ गया और थप्पड़ मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया और भाषा की समस्या का फायदा उठाते हुए अपशब्द कहने लगा।डर और तनाव के कारण अंत में व्यक्ति ने ड्राइवर को पूरे पैसे दे दिए। बाद में उसने देखा कि ड्राइवर ने ट्रिप 30 मिनट बाद और 2.4 किलोमीटर दूर जाकर खत्म की थी।

विज्ञापन

शिकायत करने में हिचकिचाहट
इस घटना के बाद पीड़ित ने लिखा कि वह इस मामले की शिकायत करना चाहता है, लेकिन इस बात से डरा हुआ है कि ड्राइवर को उसका घर पता है और वह कोई गलत हरकत कर सकता है। उसने यह भी स्पष्ट किया कि उसकी पोस्ट का मकसद किसी विशेष समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाना नहीं है, बल्कि सिर्फ अपनी आपबीती साझा करना है। हालांकि, कुछ समय बाद उसने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। बावजूद इसके, इस पोस्ट को हजारों अपवोट मिले और सैकड़ों यूजर्स ने अपनी राय साझा की। कुछ लोगों ने उसे उपभोक्ता अधिकारों का उपयोग करने की सलाह दी, तो कुछ ने उचित कानूनी कार्रवाई करने का सुझाव दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed