फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   As soon as the person switched on the AC of the car a snake came out of it post goes viral on Internet

Viral Video: शख्स ने जैसे ही चलाई कार की AC उसमें से निकला सांप, डर के मारे मालिक के छूट गए पसीने

Thu, 12 Jun 2025 10:52 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 12 Jun 2025 10:52 AM IST
सार

Viral Post: सायमन सारिस नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी माजदा कार से जुड़ा एक अनोखा अनुभव शेयर किया। उन्होंने एक फोटो पोस्ट की, जिसमें एक सांप उनकी कार के एसी वेंट से झांकता नजर आ रहा था।

विज्ञापन
As soon as the person switched on the AC of the car a snake came out of it post goes viral on Internet
कार में से निकला सांप - फोटो : एक्स

विस्तार

जरा सोचिए कि आप कार का एसी ऑन करते हैं और ठंडी हवा की जगह आपको वहां से एक सांप झांकता हुआ दिखाई दे। ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला अमेरिका से सामने आया है। इस घटना को जिसने भी देखा, वो हैरान भी हुआ और हंसी भी रोक नहीं पाया। कार में अचानक सांप के आ जाने से हर कोई काफी हैरान हो जाता है और सोच में पड़ जाता है कि आखिर यहां पर सांप कैसे पहुंचा। तो आज की इस खबर में हम आपको ऐसे ही एक पोस्ट के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
सायमन सारिस नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी माजदा कार से जुड़ा एक अनोखा अनुभव शेयर किया। उन्होंने एक फोटो पोस्ट की, जिसमें एक सांप उनकी कार के एसी वेंट से झांकता नजर आ रहा था। सायमन ने मजाक में लिखा, "आज माजदा में रहने वाला सांप मुझे बड़ी सॉसी नजरों से देख रहा है।" उन्होंने बताया कि सांप को शांत करने के लिए उन्होंने करीब 20 मिनट तक एन्या का म्यूजिक चलाया, लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ा। इस मजेदार और डरावनी पोस्ट पर लोगों ने खूब कमेंट किए। माजदा यूएसए ने भी हंसी मजाक में जवाब दिया, "बेयोंसे का म्यूजिक चलाओ, शायद उसे पसंद आ जाए। वह सांप तो किसी डिवा जैसा लग रहा है।"
विज्ञापन




वीडियो देख लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह पोस्ट लाखों लोगों तक पहुंच चुकी है। एक यूजर ने लिखा, "भाई, अब आपने मेरी एक नई फोबिया बना दी है।" कई लोगों ने सलाह दी कि सांप को जल्दी से कार से बाहर निकालना चाहिए। सायमन ने बताया कि सांप को हटाना इतना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, "अगर वो खुद खिड़की से बाहर नहीं गया, तो मुझे कार के दरवाजे और खिड़कियां खुली छोड़नी पड़ेंगी और बैटरी भी निकालनी होगी। डर ये है कि कहीं वो दोबारा लौटकर अपने दोस्तों या परिवार को भी न ले आए।" जब एक यूजर ने पूछा कि क्या उन्होंने सांप को खुद निकालने की कोशिश की तो सायमन ने जवाब दिया कि खिड़की खुली है, लेकिन सांप विंडशील्ड से कंफ्यूज हो रहा है। उन्होंने कहा, "शायद अब मुझे ही उसे निकालना पड़े।"
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने मजाक में कही यह बात
सायमन ने ये भी बताया कि वे कार का बोनट खोलकर एयर बॉक्स से सांप को बाहर निकालने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि सांप बाहर निकल चुका है या अब भी कार में बैठकर ठंडी हवा का मजा ले रहा है। इस घटना के बाद अब लोग मजाक में कह रहे हैं कि कार का एसी ऑन करने से पहले एक बार जरूर देख लेना चाहिए कि कहीं उसमें कोई सांप तो नहीं छिपा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed