फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   As soon as the garland ceremony began the bride Danced on the stage leaves groom in shock video viral

Viral Video: जैसे ही शुरू हुआ जयमाला स्टेज पर नागिन की तरह ऐसे लहराई दुल्हन, शर्म से दूल्हा भी हुआ पानी-पानी

Mon, 29 Sep 2025 01:41 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 29 Sep 2025 01:41 PM IST
सार

Viral Video: ऐसा ही एक ताजा वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें दुल्हन ने वरमाला डालने के तुरंत बाद कुछ ऐसा किया कि सबकी आंखें उस पर टिक गईं। जैसे ही पंजाबी गाना ‘सिरा’ बजा, दुल्हन खुद को रोक नहीं पाई और स्टेज पर ही डांस करने लगी

विज्ञापन
As soon as the garland ceremony began the bride Danced on the stage leaves groom in shock video viral
जयमाला पर दुल्हन ने किया डांस - फोटो : इंस्टाग्राम @jehanabad_memes__

विस्तार

आजकल शादियों का माहौल पहले जैसा नहीं रहा। पुराने समय में दुल्हन से उम्मीद की जाती थी कि वह बस शांति से बैठे और रस्में निभाए। लोग मानते थे कि शादी का दिन लड़की के लिए शर्म और संकोच दिखाने का होता है। लेकिन अब सोच बदल चुकी है। आज की दुल्हनें सिर्फ चुपचाप बैठने के बजाय खुलकर अपनी खुशी जाहिर करना चाहती हैं। वो चाहती हैं कि शादी जैसे खास मौके पर हर पल का मजा लें और यादगार बना लें। इसी वजह से अब दूल्हा-दुल्हन का डांस करना आम बात हो गई है। सोशल मीडिया पर भी हर दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें दुल्हनें अपने बेबाक अंदाज से सबको चौंका देती हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ऐसा ही एक ताजा वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें दुल्हन ने वरमाला डालने के तुरंत बाद कुछ ऐसा किया कि सबकी आंखें उस पर टिक गईं। जैसे ही पंजाबी गाना ‘सिरा’ बजा, दुल्हन खुद को रोक नहीं पाई और स्टेज पर ही डांस करने लगी। उसका आत्मविश्वास और एनर्जी देखकर वहां मौजूद मेहमान भी दंग रह गए। यहां तक कि दूल्हा, जो उसके ठीक बगल में खड़ा था। वो भी शर्माते हुए सिर्फ मुस्कुराता रह गया।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Jehanabadi__banda (@jehanabad_memes__)

विज्ञापन
विज्ञापन



बिना झिझकते हुए लहराई दुल्हन
इस वीडियो की सबसे खास बात यही है कि इसमें कहीं से भी यह नहीं लगता कि यह कोई पहले से प्लान किया हुआ परफॉर्मेंस था। यह सब बिल्कुल अचानक हुआ। गाना बजते ही दुल्हन ने बिना झिझक डांस शुरू कर दिया। ना उसके चेहरे पर घबराहट दिखी, ना ही किसी तरह का डर। उसने पूरे दिल से डांस किया और सबको दिखा दिया कि दुल्हनें अब सिर्फ चुप रहने वाली नहीं रहीं। वहीं दूल्हे की मासूम मुस्कान और दुल्हन का आत्मविश्वास दोनों मिलकर एक प्यारा सा कॉन्ट्रास्ट बना देते हैं।


किसी स्टेज शो से कम नहीं था ये नजारा
मेहमानों के लिए यह नजारा किसी स्टेज शो से कम नहीं था। हर कोई दुल्हन की तरफ देख रहा था। कुछ लोग अपने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे, तो कुछ जोर-जोर से तालियां बजा रहे थे। वहां का माहौल हंसी-खुशी और ताली-शोर से गूंज उठा। ऐसा लग रहा था जैसे शादी का मंडप अचानक एक लाइव शो में बदल गया हो।

लोगों ने वीडियो पर दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर jehanabad_memes__ नाम के पेज से शेयर किया गया है। अभी तक इसे करीब ढाई मिलियन बार देखा जा चुका है। यानी लाखों लोग इस दुल्हन के डांस पर फिदा हो चुके हैं। वीडियो पर लगातार मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं। किसी ने लिखा, "इतना कॉन्फिडेंस कहां से आता है?" तो किसी ने मजाक करते हुए लिखा, "अगर मेरी शादी में ऐसा होता तो मैं वहीं से बारात लेकर लौट जाता।" वहीं कई लोग दुल्हन की तारीफ कर रहे हैं कि उसने बिना किसी डर के अपनी खुशी सबके सामने जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed