{"_id":"6891c3e67c1c03e7170b4295","slug":"an-indian-family-was-performing-puja-havan-in-their-home-in-america-when-the-fire-brigade-vehicle-arrived-2025-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: अमेरिका में अपने घर में पूजा-हवन कर रहा था भारतीय परिवार, तभी पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: अमेरिका में अपने घर में पूजा-हवन कर रहा था भारतीय परिवार, तभी पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी
Tue, 05 Aug 2025 03:00 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 05 Aug 2025 03:00 PM IST
सार
Viral Video: दरअसल, हवन करते वक्त घी और बाकी सामग्री के कारण आग ने थोड़ी तेजी पकड़ ली और उससे निकलने वाला धुआं घर से बाहर तक फैल गया। इस सीन को देखकर पड़ोसी जॉन, जो उस समय अपनी सुबह की कॉफी के साथ अखबार पढ़ रहे थे, चौकन्ने हो गए।
विज्ञापन
अमेरिका में भारतीय परिवार कर रहा था हवन-पूजा
- फोटो : एक्स @BengaliFalcon71
विस्तार
भारत में नए घर में प्रवेश करने से पहले गृह प्रवेश और हवन करना एक आम परंपरा है, जिसे शुभ माना जाता है। यही परंपरा निभाई अमेरिका के टेक्सास में बसे एक भारतीय परिवार ने, जब उन्होंने अपने नए घर में कदम रखने से पहले धार्मिक तरीके से पूजा और हवन का आयोजन किया। लेकिन यह धार्मिक समारोह उस वक्त घटना में बदल गया, जब पूजा के दौरान उठते धुएं को देखकर पड़ोसी घबरा गए और इमरजेंसी सेवा को कॉल कर दी। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, हवन करते वक्त घी और बाकी सामग्री के कारण आग ने थोड़ी तेजी पकड़ ली और उससे निकलने वाला धुआं घर से बाहर तक फैल गया। इस सीन को देखकर पड़ोसी जॉन, जो उस समय अपनी सुबह की कॉफी के साथ अखबार पढ़ रहे थे, चौकन्ने हो गए। उन्हें लगा कि घर में आग लग गई है। बिना किसी देरी के उन्होंने 911 पर फोन किया।
विज्ञापन
A group of Indians were worshipping the Hindu fire god in Texas, and the neighbors call the fire fighters on them. pic.twitter.com/9mSBeJbVpn
— Papa Tiger (@BengaliFalcon71) August 4, 2025
विज्ञापन
फायरफाइटर्स अंदर पहुंचे
कुछ ही मिनटों में दमकल विभाग की गाड़ियां तेज सायरन के साथ मौके पर आ पहुंचीं। जब फायरफाइटर्स अंदर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि वहां कोई हादसा नहीं हो रहा, बल्कि एक पवित्र धार्मिक पूजा चल रही है। सामने था अग्निकांड और आसपास बैठे लोग मंत्रोच्चार कर रहे थे। कैप्टन स्मिथ, जो टीम के साथ घर में दाखिल हुए थे, स्थिति को देखकर मुस्कुराए और बोले, "ये कौन सी नई टेक्सन ग्रिल है?" इस पर शर्मा जी, जो घर के मुखिया थे, हंसते हुए बोले, "सर, ये हमारे यहां की पूजा है, जिसे हवन कहते हैं। इसमें अग्नि देवता को आहुति दी जाती है। धुआं थोड़ा ज्यादा हो गया, लेकिन यह नॉर्मल बात है।"
फायर डिपार्टमेंट ने कही यह बात
फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी ने जवाब में कहा, "चाहे यह धार्मिक अग्नि हो या किचन की कोई गलती, हमारा काम है तुरंत पहुंचना। सुरक्षा में कोई ढील नहीं दी जा सकती।" हालांकि उन्होंने देखा कि स्थिति नियंत्रण में है तो सख्त कार्रवाई की जगह वे मदद के लिए आगे आए। उन्होंने खिड़कियां खोलने और पंखे चालू करने में सहयोग किया, जिससे धुआं बाहर निकल सके। हवन के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद, शर्मा परिवार ने उनको चाय और लड्डू का प्रसाद भी दिया। कैप्टन स्मिथ ने लड्डू का स्वाद लेते हुए चुटकी ली, "यह तो हमारे डोनट्स से भी बेहतरीन है।"