इधर बाघ के टूटे दांतों की गई बड़ी सर्जरी
- अपनी तरह का पहला मामला
- कठिन सर्जरी को बनाया मुमकिन
विस्तार
नौ साल का आमिर एक टाइगर है और केंट के वाइल्डलाइफ पार्क में सबका पसंदीदा भी। न्यूजस्काई के मुताबिक पिछले कई दिनों से वो अपने टूटे दांतों से परेशान चल रहा था।
बड़े और पैनीली दांत ना होने की वजह से उसे मीट जैसा भोजन खाने में दिक्कत आ रही थी। उसकी इस मुसीबत को केंट स्थित हाउलेट वाइल्ड एनिमल पार्क के अधिकारियों ने समझा और उसका इलाज किया।
आमिर सुमात्रा का टाइगर है और आगे के तीन जरूरी और बड़े दांत आधे टूटने के कारण कुछ भी कर सकने में असमर्थ था।
डॉक्टरों ने उसके तीनों टूटे दांतों में फिलिंग की और दांतों को वापस पहले जैसा रूप दे डाला।
दिया था एनेथिशिया
हाउलेट के वेटनरी सर्विसेज के हेड जेन हूपर ने कहा कि ये काफी मुश्किल प्रक्रिया थी क्योंकि इंसानों की तुलना में टाइगरों के दांतों के जड़ इंसानों से तिगुना बड़े होते हैं।
कोई भी खतरा लेने का मतलब है टाइगर के दांतों को जड़ से नुकसान होना और बहुत ब्लीडिंग होना जिससे उसकी जान जा सकती है।
ऑपरेशन सफल रहा। पर डॉक्टरों ने कहा कि अभी आमिर को कड़ी निरीक्षण में रखा जाएगा। हाउलेट में केवल दो ही सुमात्रा के टाइगर हैं। इन्हें बचाना और इनकी संख्या में बढ़ोत्तरी होना भी जू की जिम्मेदारी है।
उन्होंने जोड़ा कि इस टाइगर को वापस फिट करना भी उनकी जिम्मेदारी थी क्योंकि ये जानवर गिनती के ही बचे हैं