फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Amazing Animals ›   owl set on fire after being called a witch

अंधविश्वास की हद! गांव वालों ने उल्लू को चुड़ैल मान जलाया

Tue, 12 Aug 2014 12:26 PM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
owl set on fire after being called a witch

गांवों में ये घटना बहुत ही आम है कि वहां अक्सर लोगों के अंदर भूत-प्रेत होने के मामले सामने आते रहते हैं।

विज्ञापन


भूतों को इंसान के शरीर से जुदा करने के लिए गांववाले उनका झाड़-फूंक करते हैं।

लेकिन, अब आप जानिए एक ऐसे उल्लू के बारे में जिसे गांववाले चुड़ैल मानते हैं।

डेली मेल के मुताबिक उनका मानना है कि ये उल्लू एक चुड़ैल है जिसके ऊपर जादू करके उसके अंदर बसी औरत को छुड़ाया जा सकता है।

यहां का मामला

owl set on fire after being called a witch

आपको बता दें ‌कि अजब-गजब तरह के भूत भगाने के तरीके केवल भारत में ही नहीं होते। ये घटना है मेक्सिको के दुरांगो के एक गांव की।

यहां रहने वाले गांववालों ने कई दिनों से एक उल्लू को पिंजड़े में बंद कर रखा था। चूंकि वो उसे चुड़ैल मानते थे, इसलिए उसे जलाकर उसके अंदर बसी औरत को छुड़ाना चाहते थे।

उन्होंने ऐसा ही किया। उल्लू के पैर जला दिए। उसके पर में भी आग लगा दी। उल्लू चीखता और चिल्लाता रह गया।

वो ऐसे तड़प रहा था कि जैसे उसे बांधने रखने वाले लोगों से इलाज की मांग कर रहा हो। गांववालों को उस पर कोई तरस नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

है शिकायत

owl set on fire after being called a witch

गांव की औरतों का कहना है कि उल्लू में जो चुड़ैल बसती है वो अपनी पहचान नहीं बताना चाहती।

जलाने के बाद भी गांववाले इस इंतजार में बैठे रहे कि कब उल्लू ये बोलेगा कि उसमें कौन सी चुड़ैल बसी है और वो क्यों एक औरत में नहीं बदलना चाहती।

जला देने के बाद भी कुछ नहीं बदला। इसके बाद गांववालों के अंधविश्वास का पारा और चढ़ गया।

विज्ञापन

पढ़ा बाइबिल

owl set on fire after being called a witch

वो चाहते थे कि उल्लू बाइबिल के सामने अपनी पहचान जाहिर करे। इसलिए उन्होंने उसके आगे बाइबिल भी पढ़ी।

गांववालों ने इस पूरे घटनाकम्र का फुटेज बनाया और इस सोशल मीडिया पर डाला दिया।

आपको बता दें कि मेक्सिको में पहले भी ऐसे कई अंध विश्वासों की खबरें आती रहती हैं।

हुआ विरोध

owl set on fire after being called a witch

सोशल मीडिया पर जिसने भी इस वीडियो को देखा, बस भौंचक्का रह गया।

लोगों ने इस हरकत को मानतवा के खिलाफ बताया है।

लोगों की मांग है कि सरकार ऐसा काम करने वालों को सजा दे।

ये पता नहीं लगाया जा सका है कि उल्लू को जलाने के बाद उसका क्या हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed