मिलिए ऐसे चिंपाजी से जो करता है बातें और चलाता है स्मार्ट फोन!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम मजाक नहीं कर रहे बल्कि हकीकत बता रहें हैं। हम आपको बताना चाह रहें हैं ऐसे चिंपाजी के बारे में जो वो सभी काम कर लेता है जो हमारे हिसाब कोई जानवर कभी नहीं कर सकता है।
डेली मेल के मुताबिक अमेरिका के आइओवा में रहने वाला कांजी नाम के इस शातिर चिंपाजी से मिलकर आप यकीनन खुश हो जाएंगे। हो भी क्यों न?
आखिर कांजी अन्य जानवरों से अलग हटकर कई ऐसे काम कर लेता है जिसको जानकर कोई दांतों तले अपनी उंगली दबा ले।
बच के रहना रे बाबा
कांजी खुद से अपना खाना बना लेता है। उसके पास लेक्जीग्राम नाम का एक डिवाइस है जिसकी मदद से वो जो चाहता है लोगों को प्वांइट करके बता देता है।
कांजी आग भी जला लेता है और लकड़ियों से बनी ऐसी कई चीजें बना लेता है जो आपको भी नहीं आते होंगे। कांजी की उम्र 33 साल है और वो अंग्रेजी भाषा में कही गई हर बात को आराम से समझता है।
कांजी को जांचने वाले कहते हैं कि वो हर समय अपनी शब्दशक्ति बढ़ाने की कोशिश करता रहता है और इस समय उसे अंग्रेजी के उसे 3000 शब्दों की जानकारी है।
वो करता है बातें भी
कांजी इतना समझदार है कि जो भी लोग उससे मिलने आते हैं वो उनसे बात भी कर लेता है। उसे बच्चों से बात करना खासा पसंद है और वो ठीक से न बोल पाने के बावजूद कुद शब्द बोल जाता है।
वो अपना मूड भी लेक्जीग्राम में बने कई फोटोज देखकर लोगों को बता देता है। अगर उसे कोई फल खाना है तो वो उसे लेक्जीग्राम डिवाइस पर ही टच करके बता देता है।
उसे टच स्क्रीन डिवाइस भी पसंद है और उन्हें भी चलाने की कोशिश करता रहता है। वो टीवी देखता है, चैनल्स भी बदल लेता है और गुब्बारे फुलाने जैसा भी काम कर लेता है।
हैरतअंगेज! सात साल की बच्ची ने करवाया अपनी ही बहन का जन्म