{"_id":"225fd2166be808ffc47c05cb5ef5b47d","slug":"man-saves-puppies-from-a-poo-tunnel-hindi-jp","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: इंसानी मल वाले टनल में घुस कर बचाई पिल्लों की जान","category":{"title":"Amazing Animals","title_hn":"जीव-जंतु","slug":"amazing-animals"}}
VIDEO: इंसानी मल वाले टनल में घुस कर बचाई पिल्लों की जान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 17 Oct 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मों में लोगों की मदद करते हीरो को आप हर समय देखते हैं। लेकिन, असल जिंदगी में हीरो किसे मानते हैं? मिलिए एक ऐसे शख्स से जिसकी एक हरकत आपका दिल जीत लेगी।
विज्ञापन
मेट्रो में छपी खबर के मुताबिक थाईलैंड में एक मल वाले टनल (बड़े और मोटे पाइप) में चार पिल्ले जा फंसे थे।
विज्ञापन
बाहर खड़े लोगों को इस बात का इल्म था कि अंदर कोई जानवर फंसा है। पर इंसानी मल वाले जानलेवा और बदबूदार टनल में घुसकर कौन उन पिल्लों को बचाना, किसी के बस की बात नहीं थी।
विज्ञापन
लेकिन, इसे शख्स की मानवता और ताकत को मानना ही पड़ेगा। वो इंसानी मल से भरे टनल के अंदर अर्ध-नग्न होकर जा घुसा।
उसने टनल के अंदर जाकर कुत्ते के कई बच्चों को बचाया। पिल्ले लगभग घूटाने से मरने वाले थे। पर, फरिश्ता कहे जा सकने वाले इस इंसान ने अपनी परवाह न करते हुए पिल्लों को बचा लिया और नई जिंदगी दी।